Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BJP MLA vs Collector: रतलाम में कलेक्टर की 'तानाशाही' पर भड़की बीजेपी, विधायक चिंतामणि मालवीय का तीख... MP Board Exams 2026: हनुमान जी कराएंगे बोर्ड परीक्षा पास! मंदिर की दानपेटियों में लड्डू और उपवास की ... Shahdol Fire News: शहडोल की कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा MP Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसे, मुरैना में ससुर-दामाद समेत मंडला में 6 लोगों की द... Digital India in MP: अशोकनगर की पंचायत बनी मिसाल, वाई-फाई और सीसीटीवी से लैस गांव देख सिंधिया हुए इम... Satna Hospital News: सतना में किडनी चोरी का आरोप! ब्रेन ट्यूमर का होना था ऑपरेशन, मरीज के पेट में भी... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 4 वेदर सिस्टम सक्रिय, 30 जिलों में आंधी और झमाझम बारिश का रेड अलर... UCC Row: यूनिफॉर्म सिविल कोड के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, गुजरात हाई कोर्ट में चुनौती देने का क... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के ड्राइवर और गनमैन पर जानलेवा हमला, पुलिस ने एक आरोपी को लिया हिरासत ... CSK vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स ने फिर भेदा चेपॉक का किला, IPL इतिहास में पहली बार घर में हारी चे...

सांस लेना हुआ मुश्किल! दिल्ली का AQI ‘गंभीर’ श्रेणी में, 18 हॉटस्पॉट में प्रदूषण 400 पार, जानें अपने इलाके का हाल और बचने के उपाय

कोहरे और धुंध के साथ-साथ दिल्ली का प्रदूषण भी बढ़ने लगा है. शनिवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार दर्ज किया गया है. प्रदूषण की एक मोटी चादर दिल्ली-NCR में छाई हुई है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज कई इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहेगा. इस दौरान न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. प्रदूषण के चलते लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी हो रही है.

समीर ऐप के मुताबिक, शनिवार सुबह 6 बजे दिल्ली-NCR के कई इलाकों का AQI-400 के पार रिकाॅर्ड किया गया है, जो कि पॉल्यूशन की ‘खतरनाक’ श्रेणी में आता है. जहरीली हवा में लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है. दिल्ली का ओवरऑल AQI-387 दर्ज किया गया है. करीब 18 इलाके प्रदूषण के ‘डार्क रेड जेन’ में हैं, जहां AQI-400 से ज्यादा है. सबसे ज्यादा वजीरपुर का AQI-443 रिकाॅर्ड किया गया है. वहीं, सबसे कम IGI एयरपोर्ट का AQI-307 है.

दिल्ली के 11 सबसे प्रदूषित इलाके

इलाका एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI)
विवेक विहार 437
आनंद विहार 434
जहांगीरपुरी 439
अशोक विहार 431
रोहिणी 434
DTU 427
नरेला 425
नेहरू नगर 421
सोनिया विहार 427
बवाना 424
चांदनी चौक 412

रेड जोन में 22 इलाके

इसके अलावा भी दिल्ली के 7 इलाकों का AQI 400 के पार है. करीब 22 इलाके प्रदूषण के रेड जोन में है. यहां AQI 300 से 400 के बीच रिकाॅर्ड किया है. दिल्ली की जहरीली होती हवा का असर लोगों के स्वाथ्य पर पड़ रहा है. सांस लेने में परेशानी, गले में खराश और आंखों में जलन जैसी समस्याएं बेहद आम हो गई है. प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार की ओर कई सारे प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन उसका बहुत ज्यादा असर देखने को नहीं मिल रहा है.

जानें कैसा रहेगा वेदर

ग्रेटर नोएडा का AQI-418, नोएडा का AQI- 422 और गाजियाबाद का भी AQI-422 है. यह तीनों इलाके प्रदूषण के डार्क रेड जोन में हैं, जो कि खतरनाक श्रेणी में आते है. मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में हल्का कोहरा छाया रहेगा. इस दौरान धीमी रफ्तार में हवा चलने की संभावना है. अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. रविवार को भी वेदर का यहीं हाल रहने का अनुमान है.