Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Accident in Shivpuri: लोडिंग वाहन पलटने के बाद सड़क पर बिछ गए अंगूर, लोगों में मची लूटने की होड़; पु... Digvijaya Singh Letter: दिग्विजय सिंह की सीएम मोहन यादव को चिट्ठी, टीईटी (TET) की अनिवार्यता पर रोक ... BJP MLA vs Collector: रतलाम में कलेक्टर की 'तानाशाही' पर भड़की बीजेपी, विधायक चिंतामणि मालवीय का तीख... MP Board Exams 2026: हनुमान जी कराएंगे बोर्ड परीक्षा पास! मंदिर की दानपेटियों में लड्डू और उपवास की ... Shahdol Fire News: शहडोल की कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा MP Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसे, मुरैना में ससुर-दामाद समेत मंडला में 6 लोगों की द... Digital India in MP: अशोकनगर की पंचायत बनी मिसाल, वाई-फाई और सीसीटीवी से लैस गांव देख सिंधिया हुए इम... Satna Hospital News: सतना में किडनी चोरी का आरोप! ब्रेन ट्यूमर का होना था ऑपरेशन, मरीज के पेट में भी... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 4 वेदर सिस्टम सक्रिय, 30 जिलों में आंधी और झमाझम बारिश का रेड अलर... UCC Row: यूनिफॉर्म सिविल कोड के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, गुजरात हाई कोर्ट में चुनौती देने का क...

‘धुरंधर’ की शूटिंग लोकेशन बनी नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! भारतीयों के बीच क्रेज, किराया, स्टे और फूड्स का पूरा बजट प्लान जानें, कैसे करें बुकिंग?

रणवीर सिंह की फिल्म धुंरधर इस वक्त चर्चा में बनी हुई है. रिलीज के बाद से फिल्म लगातार कमाई कर रही है. फिल्म का हर सीन फैंस को खूब पसंद आया है. फिल्म की शूटिंग भी कई अलग-अलग लोकेशन पर हुई है, जिसमें से एक है बैंकॉक. धुंरधर फिल्म के कई सीन बैंकॉक में शूट किए गए हैं, जिन्हें बड़े पर्दे पर बड़े शानदार तरीके से उतारा गया है. बैंकॉर एक ऐसा डेस्टिनेशन है, जहां भारतीय खूब ट्रैवल करते हैं. इसकी सबसे खास बात ये है कि ये काफी सस्ता है और कम बजट में आपका विदेश घूमने का सपना पूरा करता है.

यहां की शानदार नाइट मार्केट, खूबसूरत बीच डेस्टिनेशन और मजेदार स्ट्रीट फूड, ये सब मिलकर इसे एक परफेक्ट वेकेशन स्पॉट बनाते हैं. अगर आप भी बैंकॉक जाने का प्लान बना रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है. यहां हम आपको बताएंगे, बैंकॉक के स्टे, खाना और आने जाने का बजट कितना है.

भारतीयों के लिए बजट फ्रेंडली है वेकेशन डेस्टिनेशन

बैंकॉक अपने ट्रैवल-फ्रेंडली माहौल के लिए मशहूर है. यहां बजट होटल से लेकर लग्जरी रिसॉर्ट तक हर तरह की स्टे ऑप्शंस मिल जाते हैं. इसके अलावा यहां स्ट्रीट फूड इतना स्वादिष्ट और सस्ता है कि लोग बार-बार यहां आने का प्लान बनाते हैं और अब धुंरधुर में बैंकॉक की झलक देखने को मिली है तो ये घूमने के लिए बड़ा आकर्षण बन गया है.

बैंकॉक जाने का क्या है बजट?

बैंकॉक जाने के लिए सबसे बढ़िया है कि आप एक पैकेज बुक करें, ये सस्ता भी पड़ता है और कई सारे सुविधाएं भी देता है. इसके लिए आप MakeMytrip की वेबसाइट पर जाकर नए-नए पैकेज देख सकते हैं. इसके मुताबिक, पर पर्सन बैंकॉक का बजट लगभग 92, 000 रुपये के आसपास है, जिसमें 6 राते और 7 दिन दिए जा रहे हैं. जिसमें 2 दिन कराबी में स्टे, 1 दिन फी-फी आईलैंड और 3 दिन फुकेट में स्टे कराया जाएगा.

पैकेज में मिलेंगी ये सुविधाएं

इस पैकेज में कई सारी सुविधाएं मिलती हैं. जैसे आने-जाने का टिकट. 4 स्टार होटल. कुछ मील्स और 7 एक्टिविटी भी शामिल हैं. इसके अलावा आपको 7 आईलैंड का टूर भी कराया जाएगा. यानी अगर अपने पार्टन के साथ यहां जाएं तो काफी कुछ एक्सप्लोर कर सकते हैं वो भी 1 लाख रुपये से भी कम बजट में.

बिना पैकेज के भी नहीं बिगड़ेगा बजट

हालांकि, आप चाहें तो बिना पैकेज भी बैंकॉक टूर कर सकते हैं. क्योंकि यहां का खाना, रहना और घूमना काफी सस्ता है. टिकट की बात करें तो, Make My Trip के मुताबिक… दिल्ली से बैंकॉक की डायरेक्ट फ्लाट की टिकट 12 हजार रुपये से शुरू हो जाती है. वहीं, सबसे कम टिकट आपको 7 से 8 हजार रुपये में मिल जाएगी.

बैंकॉक में स्टे और फूड भी है सस्ता

होटल और खाने का बजट आपकी जेब पर निर्भर करता है. आप जितना लग्जरी स्टे चाहते हैं आपको उतना पैसा देना होगा. लेकिन अगर आप एक बजट फ्रेंडली ट्रिप चाहते हैं तो आपको बैंकॉक में 2-3 हजार रुपये से पर नाइट के हिसाब से होटल मिल जाएंगे. आप अपने बजट के मुताबिक, इन्हें चुन सकते हैं.

अब, अगर खाने की बात करें तो वहां का स्ट्रीट फूड काफी फेमस है. जहां आपका सीफूड, डेजर्ट और फ्रेश फ्रूट से बनी चीजें मिल जाएंगी. इनका प्राइस भी कम होता है. आप आराम इन्हें एंजॉय कर सकते हैं. हांलाकि, अगर आप वेजिटेरियन हैं तो इसके लिए वहां थोड़ी जहमत करनी पड़ सकती है.