Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
EVM में टोटलाइजर से क्यों नहीं हो सकती वोटों की गिनती?: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मां... किशनगंज: खकवा नदी के तेज बहाव में तैरकर जनाजा ले जाने की मजबूरी, ग्रामीणों ने डीएम और बिहार सरकार से... शिवपुरी में रहस्यमयी बीमारी का कहर: 10 दिनों में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत, डेंगू-मलेरिया निगे... भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए 51 सदस्यीय राष्ट्रीय निगरानी समिति का गठन: नई दिल्ली में ऐलान अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: श्रेयस अय्यर बने कप्तान, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी... 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा की नई सीरीज 'हुंकार: द रोर' का टीजर रिलीज: जानें कहानी, स्टार कास्ट और OTT र... नेपाल में 180 km/h की रफ्तार से आई 'हिमालयी सुनामी': रसुवा-धाडिंग में भारी तबाही, सुरंगों में बचाव क... LIC के दो नए धमाकेदार प्लान: गारंटीड सेविंग्स के साथ मिलेगा प्योर लाइफ कवर, 7 सितंबर से शुरू होगी बि... UPI का नया रिकॉर्ड: अगस्त में ₹29.82 लाख करोड़ का लेनदेन, कुल 2,451 करोड़ ट्रांजेक्शन दर्ज; NPCI ने ... श्रीकृष्ण के सबसे प्रिय भोग माखन-मिश्री और पंचामृत की विधि; जानें मलाई से शुद्ध माखन बनाने का आसान न...

Punjab: वाहन चालक सावधान, नियमों का किया उल्लंघन तो होगा कड़ा Action

गुरदासपुर : जिले में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई है। गुरदासपुर शहर के अंदर पिछले कुछ दिनों से ट्रैफिक व्यवस्था में फिर से बिगाड़ पैदा होने के चलते ट्रैफिक पुलिस ने गलत ढंग से पार्क किए गए वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत गुरदासपुर शहर के हनुमान चौक और लाइब्रेरी रोड समेत अन्य स्थानों पर गलत तरीके से पार्क किए गए तकरीबन 20 वाहनों के मौके पर ही चालान काटे गए।

इस संबंध में जानकारी देते हुए ट्रैफिक इंचार्ज सतनाम सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गुरदासपुर शहर के अंदर फिर से आवाजाही जाम हो रही थी, जिसका सबसे बड़ा कारण गलत ढंग से वाहनों की पार्किंग है। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी रोड पर पहले ही जगह कम होने के कारण वाहनों का आना-जाना मुश्किल होता है, पर यहां कई वाहन निर्धारित जगह से आगे पार्क किए जाने के कारण लंबा समय जाम लगा रहता है। अलग-अलग जगह पर पीली लाइन क्रॉस करके जो वाहन पार्क किए गए थे, उनके खिलाफ मौके पर ही कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी रोजाना शाम को चैकिंग की जाएगी, ताकि शहर के अंदर कहीं भी कोई जाम न लगे।

ट्रैफिक इंचार्ज ने सभी दुकानदारों से भी अपील की कि वे दुकानों की निर्धारित सीमा के अंदर ही अपना सामान रखें और कोई भी दुकानदार अपनी दुकान के बाहर सामान न रखें। इसके साथ ही रेहड़ी लगाने वालों को भी हिदायत की गई कि वे सड़क की जगह छोड़कर ही अपनी रेहड़ी लगाएं, ताकि आवाजाही में रुकावट पैदा न हो। उन्होंने वाहन चालकों से भी अपील की कि वे अपने दस्तावेज पूरे रखें और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करें, ताकि वे चालान से बच सकें और आवाजाही में कोई विघ्न भी न पड़े।