Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Assembly Special Session 2026: मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र आज, महिला आरक्षण पर कांग्रेस ने... MP Weather Update: मध्यप्रदेश में भीषण लू का कहर, भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में 8वीं तक स्कूल बंद, ज... उज्जैन जिले में खेत में मिली किसान की जलती हुई लाश, नरवाई जलाने पहुंचा था Gwalior News: ग्वालियर में मुश्किल में दिल के मरीज, सरकारी अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में लटका ता... Dewas News: देवास में कुश्ती महोत्सव बना अखाड़ा, पहलवानों के बीच चले लात-घूसे, जमकर फेंकी गईं कुर्सि... Kuno National Park: कूनो से निकले चीते की गजब भूख! 600 KM के सफर में एक दर्जन से ज्यादा जानवरों का क... Jyotiraditya Scindia: सिंधिया ने जेब से निकाली 'जादुई प्याज', 51 डिग्री की भीषण गर्मी से बचने का बता... Sainik School Morena: फौलादी जिगर वाले जवान तैयार करेगा मुरैना का नया सैनिक स्कूल, जानें क्या होंगी ... MP Assembly Special Session: मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र आज, महिला आरक्षण पर संकल्प पेश करेंग... Raghav Chadha News: ‘मेरे सामने 3 विकल्प थे…’, बीजेपी में शामिल होने के बाद राघव चड्ढा ने वीडियो जार...

लखनऊ में बड़ी कार्रवाई! FSDA ने Lulu हाइपरमार्केट किया सील, KFC समेत 7 मॉल्स के बड़े आउटलेट्स पर भी लगा ताला

लखनऊ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने बड़ा अभियान चलाया. मंगलवार को लखनऊ के बड़े-बड़े मॉल में खाने-पीने की जगहों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने ऐसा छापा मारा कि कई नामी-गिरामी ब्रांड्स का पसीना छूट गया. 14 टीमों ने एक साथ सात मॉल में धावा बोला और 61 फूड आउटलेट्स की जांच की.

एफएसडीए की इस कार्रवाई में दो बड़े आउटलेट पूरी तरह बंद हो गए और एक KFC का संचालन रोक दिया गया, जबकि 35 से ज्यादा को नोटिस थमा दिया गया. इसमें सबसे बड़ी कार्रवाई ये रही कि लुलु हाइपरमार्केट (Lulu Mall) को पूरी तरह सील कर दिया गया.

मैन्युफैक्चरिंग डेट में खुलेआम हेरफेर

दरअसल, लुलु हाइपरमार्केट पर आरोप है कि यहां खाद्य सामग्री की मैन्युफैक्चरिंग डेट से खुलेआम हेरफेर की जा रही थी. साथ ही एक्सपायरी डेट को आगे बढ़ाने की कोशिश भी गई थी और लाइसेंस भी मानकों के अनुसार नहीं था.

इस दौरान लुलु मॉल में डबरू द चाप पर भी ताला लगाया गया. यह आउटलेट बिना FSSAI लाइसेंस के चल रहा था. छापेमारी के दौरान संचालक लाइसेंस तक नहीं दिखा पाए.

इसके अलावा सिनेपॉलिस मॉल में KFC के संचालन पर रोक लगा दी गई. यहां जांच में किचन में भयंकर गंदगी मिली. अफसरों ने साफ-सफाई और सुधार होने तक इसको बंद रखने के आदेश दिए.

ये बड़े ब्रांड भी लपेटे में, थमाया गया नोटिस

नामचीन आउटलेट्स जैसे- चिलीज (Chilis), बारबेक्यू नेशन (Barbeque Nation), बीकानेर एक्सप्रेस (लुलु मॉल), सबवे, पंजाब ग्रिल, रॉयल कैफे, वॉव मोमो (पलासियो मॉल), पिज्जा हट, मैकडॉनल्ड्स, बर्गर किंग, मोती महल डीलक्स, द बिग ग्रिल, स्ट्रीट फूड्स बाय पंजाब ग्रिल समेत कुल मिलाकर 51 आउटलेट में खामियां मिलीं, सिर्फ 10 ही पूरी तरह साफ-सुथरे और मानकों पर खरे उतरे.

सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

बता दें कि FSDA ने सात मॉल- Lulu, Palassio, Cinepolis, Fun Republic, Emerald, Wave और Phoenix (कानपुर रोड) में 61 फूड आउटलेट की जांच की. जिसमें 2 को पूरी तरह बंद किया गया, 1 का संचालन रोका गया और 35 को नोटिस जारी किया गया. वहीं 13 प्रोडक्ट्स के सैंपल लैब भेजे गए. खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने साफ कहा कि जो ग्राहक पैसे देकर खाना खा रहे हैं, उनकी सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा.