Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नेपाल के भोटे कोसी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया व्यापक राहत और बचाव अभियान युवाओं को साधने के लिए BJP का मेगा प्लान: 45 युवा नेताओं संग नितिन नबीन की बैठक, हर्ष सांघवी और ओपी ... गोपालगंज के सवनही जगदीश में सेप्टिक टैंक बना काल; 4 मजदूरों की मौत, परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजे का ऐल... 'मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान संविधान का अपमान'; जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान, शुद्धिकरण करने वालों पर... सतना और चित्रकूट में बाढ़ का भयानक मंजर: मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... अब अंतरिक्ष अभियानों में मददगार बनने जा रहा है ए आई धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच...

न्याय की जीत! सफाईकर्मी पिंकी के संघर्ष पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, SC ने तुरंत बहाली का दिया आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दो सफाईकर्मी पिंकी और उनके पति को तुरंत बहाल करने का आदेश दिया है. इन सफाईकर्मियों को नगर निगम के एक ठेकेदार ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने यूपी में बाल तस्करी का आरोप लगाने वाली उनकी याचिका पर संज्ञान लिया था. इसे लेकर अब जस्टिस जेबी पारदीवाला की अध्यक्षता वाली पीठ ने वकील से कहा कि वो आज दोपहर 12 बजे तक इस गरीब दंपति को नौकरी पर बहाल कर दें.

कोर्ट ने कहा कि न्यायमित्र द्वारा हमारे समक्ष जो जानकारी लाई गई है, वह निराशाजनक और चौंकाने वाली दोनों है. हमें बताया गया कि पिंकी और उनके पति एक ठेकेदार के माध्यम से नगर निगम में सफाईकर्मी के रूप में काम कर रहे थे. हमने स्पष्ट कर दिया है कि पति-पत्नी को तुरंत बहाल किया जाना चाहिए. नहीं तो हम उस प्राधिकारी को निलंबित करने का आदेश देंगे.

क्या है पूरा मामला

पिंकी के एक साल के बच्चे बाहुबली को वाराणसी के नदेसर कैंट से अगवा कर लिया गया था. ये घटना उस वक्त हुई थी जब वह उसके बगल में सो रहा था. यह अपहरण संगठित अंतरराज्यीय बाल-तस्करी गिरोह द्वारा किया गया था. आधी रात बाद बेटे के लापता होने का पता चलने पर पिंकी ने अगले दिन थाने में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद 30 अप्रैल 2023 को एक एफआईआर दर्ज की गई.

शुरुआत में पुलिस की जांच में सामने आया था कि पिंकी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत लापता बच्चे के बारे में थी. मगर, आगे की जांच में पता चला कि यह मामला बाल तस्करी का था. इस केस में कई गिरफ्तारियां की गईं. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आरोपियों को जमानत दे दी, जिसे पिंकी और अन्य ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी.