Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Datia Bypoll: 'दूल्हा पीछे आ रहा है...', दतिया उपचुनाव में दिखा नरोत्तम मिश्रा का अलग अंदाज, BJP प्र... Sonam Wangchuk Protest: वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के राहुल गांधी, कहा- सरकार का आधार 'असत्... Skyroot Aerospace Vikram 1: भारत के पहले प्राइवेट रॉकेट 'विक्रम-I' ने रचा इतिहास, जानें पवन चंदाना क... Ahmedabad Blast: अहमदाबाद की पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 लोगों की मौत, 15 घायल Indian Vlogger in Russia: रूस में पानी और केले की कीमत सुनकर हैरान हुआ भारतीय व्लॉगर, देखें वायरल वी... मंगल ग्रह पर पूरी की मैराथन की दूरी, देखें वीडियो Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: सलमान खान ने ही कराई थी सोनाक्षी-जहीर की मुलाकात, पढ़ें 7 साल की डेटिंग... इबोला के अंतिम मरीज को अस्पताल से छुट्टी हरियाणा में चालू हो गयी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन अमेरिका ने ईरान के पुलों को बनाया निशाना

फैंस को झटका! अभिनेता गोविंदा की अचानक बिगड़ी तबीयत, घर में बेहोश होकर गिरे, अस्पताल में कराया गया भर्ती

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और पूर्व सांसद की तबीयत अचानक खराब हो गई. मंगलवार रात 8 बजे अचानक गोविंदा की तबीयत बिगड़ी. मिली जानकारी के अनुसार डिसओरिएंटेशन के कारण उनकी सेहत बिगड़ी. गोविंदा को उपनगरीय जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनके मित्र और कानूनी सलाहकार ललित बिंदल ने मंगलवार रात यह जानकारी दी. हालांकि अब गोविंदा की तबीयत स्थिर है और वह आराम कर रहे हैं.

61 वर्षीय अभिनेता को कथित तौर पर उनके आवास पर बेहोश होने के बाद अस्पताल ले जाया गया. गोविंदा के अचानक बेहोश हो जाने के बाद उन्हें क्रिटिकेयर अस्पताल ले जाया गया. वह फिलहाल निगरानी में हैं. उन्होंने कहा कि अभिनेता के महत्वपूर्ण मापदंडों पर कड़ी नज़र रखी जा रही है और डॉक्टर ज़रूरी जांच कर रहे हैं.

गोविंदा के हुए मेडिकल टेस्ट

ललित बिंदल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गोविंदा के कई सारे मेडिकल टेस्ट करवाए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. इससे पहले भी गोविंदा अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं. एक्टर को करीब एक साल पहले अपनी ही लाइसेंसी पिस्टल से गलती से गोली लग गई थी. उन्होंने बताया था कि वह अपने घर पर रिवॉल्वर की सफाई कर रहे थे और उनके हाथ से वह फिसलकर उनके बायें घुटने में लग गई.

पहले गोली लगने के चलते हुए थे भर्ती

हाल ही में गोविंदा की बेटी टीना ने खुलासा किया था कि वह अपने पिता को अस्पताल लेकर गई थीं. जहां उनका ऑपरेशन किया गया और गोली निकाली गई थी. गोविंदा की सेहत को लेकर परेशान लोगों ने उनके लिए दुआ भी की थी. डिस्चार्ज होने के बाद जब गोविंदा सभी के बीच आए तो उन्होंने अपने फैन्स को थैंक्स भी कहा था. बता दें, गोविंदा लंबे वक्त से अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा का हिस्सा बने हुए हैं. पत्नी सुनीता के साथ उनका रिश्ते अक्सर सुर्खियां बटोरता रहता है.