Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अयोध्या, राम मंदिर चंदा विवाद या राजनीति का लंकाकांड एकल कोशिका से 170 अरब कोशिकाएं बनती हैं, देखें वीडियो अब ड्रोन से होगी शार्क की निरंतर निगरानी, देखें वीडियो Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला...

बुलेट मोटरसाइकिल चलाने वाले वाले हो जाएं सावधान! कहीं आपके साथ न हो जाए…

मोगा: जिला पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिलों पर पटाखा यंत्र लगा कर ध्वनि प्रदूषण पैदा करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में सख्त अभियान चलाया है। एस.एस.पी. मोगा के निर्देशानुसार आज मोगा के विभिन्न चौराहों पर नाके लगाकर वाहनों की सख्त जांच की गई। इस अभियान के दौरान बुलेट मोटरसाइकिलों पर पटाखे चलाने वाले युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई और उनके भारी-भरकम चालान काटे गए। इसके अलावा पुलिस ने बिना कागजात वाले कई वाहनों को भी रोका।

ट्रैफिक इंचार्ज सुखमंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एस.एस.पी. अजय गांधी के आदेशानुसार यह अभियान चलाया गया है। आज मोगा के मुख्य चौराहे पर नाका लगाकर विशेष जांच की गई। जांच के दौरान पटाखे चलाने वाले उपकरणों वाली लगभग 20 बुलेट मोटरसाइकिलों के साइलेंसर निकालकर हथौड़ों की मदद से मौके पर ही नष्ट कर दिए गए।

पुलिस ने इन वाहन चालकों के भारी चालान भी काटे। इसका उद्देश्य शहर में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण करना है। कुछ शरारती तत्व अपनी बुलेट मोटरसाइकिलों पर विशेष पटाखा यंत्र लगाकर शहर की गलियों में शोर मचाते हैं, जिससे बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

सुखमंदर सिंह ने कहा कि कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। बुलेट पर पटाखा साइलेंसर लगाकर लोगों को परेशान करने वालों को चेतावनी दी गई है कि अगली बार उनके वाहन सीधे पुलिस थाने में खड़े कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस के इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करना और अवांछित घटनाओं पर पूरी तरह से नियंत्रण करना है। उन्होंने लोगों से अपने वाहनों के दस्तावेज पूरे रखने और पुलिस का सहयोग करने की भी अपील की।