Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Akshara Singh in Itha Movie: अक्षय कुमार के बाद अब श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगी अक्षरा सिंह? वायरल ... Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में भूकंप का तांडव, 1450 से ज्यादा मौतें; भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन ... LPG Gas Connection New Rules: अब एक घर में नहीं चलेगा LPG और PNG कनेक्शन; जानें सरकार का नया नियम Gmail का 'Undo Send' फीचर: गलत ईमेल भेजने की गलती अब होगी पल भर में ठीक Dry Eye Syndrome: आंखों में चुभन और खुजली को न करें नजरअंदाज; जानें डॉक्टर की सलाह और सही बचाव Delhi Voter List Update: दिल्ली में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण शुरू; 30 जून से घर-घर सत्यापन करे... Patna Coaching Dispute: खान सर की बढ़ीं मुश्किलें; पुलिस की नई केस डायरी में बॉडीगार्ड के हथियारों पर... Garh Ganesh Temple Ropeway: जयपुर के गढ़ गणेश मंदिर तक पहुंचना होगा आसान; 9 करोड़ की रोप-वे परियोजना क... Shivhar Fire News: बिहार के शिवहर में गैस सिलेंडर विस्फोट; 8 घर राख, 6 लोग झुलसे, 2 की हालत गंभीर Jaipur Resort Accident: चंदवाजी में निर्माणाधीन रिसॉर्ट की दीवार गिरी, 3 मजदूरों की मौत; कई घायल

ऑपरेशन खानपी में बड़ी सफलता: मणिपुर के चुराचांदपुर में सेना ने 4 आतंकियों को किया ढेर

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में मंगलवार तड़के भारतीय सेना और असम राइफल्स ने एक इंटेलिजेंस-आधारित ऑपरेशन के तहत ऑपरेशन खानपी शुरू किया. इस दौरान आतंकियों ने अचानक सेना के गश्ती दल पर गोलीबारी कर दी, जिसके बाद दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई. मुठभेड़ में सेना ने यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (UKNA) के कम से कम चार कुकी उग्रवादियों को मार गिराया गया.

जानकारी के मुताबिक यह घटना खानपी गांव (चुराचांदपुर से लगभग 80 किलोमीटर पश्चिम) में हुई. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (UKNA) के चार सशस्त्र आतंकियों को ढेर कर दिया. सेना और असम राइफल्स की संयुक्त टुकड़ियां अब भी आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं ताकि किसी भी बचे हुए आतंकवादी को पकड़ा जा सके.

शांति समझौते का हिस्सा नहीं था UKNA

यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (UKNA), एक नॉन- SOO (Suspension of Operation) यानी ऐसा संगठन है, जिसने सरकार के साथ अपनी गतिविधियां (ऑपरेशन्स) समाप्त करने का करार नहीं किया है. यह 2008 के शांति समझौते का हिस्सा नहीं बना. हाल के दिनों में यह संगठन मणिपुर में हिंसक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था. समूह हाल ही में एक गांव के मुखिया की हत्या, स्थानीय लोगों को धमकाने और क्षेत्र में शांति बाधित करने जैसे अत्याचारों में शामिल रहा है.

मुठभेड़ में चार उग्रवादी मारे गए

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (UKNA) के हथियारबंद सदस्यों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर जिले के हेंगलेप उप-मंडल के अंतर्गत खानपी गांव में सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक अभियान शुरू किया गया. इस दौरान सेना के जवानों और उग्रवादियों के बीच भीषण गोलीबारी हुई. अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान कम से कम चार उग्रवादी मारे गए जबकि कई अन्य मौके से भाग गए.

आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान

सेना के इस ऑपरेशन को उन लगातार आतंकी हमलों और स्थानीय उत्पीड़न के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है. भारतीय सेना ने कहा है कि इस अभियान की सफलता मणिपुर में शांति और सुरक्षा बहाल करने की दिशा में एक अहम कदम है. फिलहाल आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान अभी जारी है.