Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

आईफोन का निर्माण भारत में ही होगा

डोनाल्ड ट्रंप की धमकी को दरकिनार कर दिया कंपनी ने

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः ट्रंप की धमकियों के बावजूद, एपल भारत में ही आईफोन बनाना जारी रखेगा। कंपनी का मानना है कि भारत में उत्पादन से उसे काफी फायदा होगा और इसलिए वह किसी भी राजनीतिक दबाव में आकर अपने फैसले नहीं बदलेगी। मामले से जुड़े एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने बताया कि उन्हें पूरा यकीन है कि ट्रंप प्रशासन के किसी भी दबाव के बावजूद एपल कंपनी मुनाफे को ही तरजीह देगी। रिपोर्टों के अनुसार, एपल भारत में मौजूद बेहतरीन प्रतिभा और यहां के व्यापार के लिए अनुकूल माहौल पर अधिक ध्यान दे रहा है।

शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ किया था कि अमेरिका में बिकने वाले आईफोन का निर्माण भारत या किसी अन्य देश में नहीं, बल्कि अमेरिका में ही होना चाहिए। उन्होंने एपल के सीईओ टिम कुक को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर एपल अमेरिका में आईफोन नहीं बनाता है, तो कंपनी पर कम से कम 25 फीसद टैरिफ लगाया जाएगा।

15 मई को ट्रंप ने टिम कुक के साथ अपनी बातचीत का जिक्र करते हुए कहा, कल मुझे टिम कुक से थोड़ी परेशानी हुई। मैंने उनसे कहा, ‘टिम, तुम मेरे दोस्त हो, तुम 500 बिलियन डॉलर ला रहे हो, लेकिन अब मैं सुन रहा हूं कि तुम पूरे भारत में उत्पादन कर रहे हो। मैं नहीं चाहता कि तुम भारत में उत्पादन करो।’

उन्होंने आगे कहा कि अगर तुम भारत का ख्याल रखना चाहते हो, तो तुम भारत में निर्माण कर सकते हो, क्योंकि भारत दुनिया के सबसे अधिक टैरिफ वाले देशों में से एक है। भारत में बेचना बहुत मुश्किल है और उन्होंने हमें एक डील की पेशकश की है। इसके तहत वे हमसे कोई टैरिफ नहीं लेंगे। मैंने टिम से कहा, ‘देखो, हमने वर्षों तक चीन में तुम्हारे सभी प्रोजेक्ट्स को सहन किया, अब तुम्हें अमेरिका में उत्पादन करना होगा, हम नहीं चाहते कि तुम भारत में निर्माण करो। भारत अपना ख्याल खुद रख सकता है।

फिलहाल, एपल अमेरिका में स्मार्टफोन नहीं बनाता है। उसके अधिकांश आईफोन चीन में बनते हैं। हालांकि, भारत में अब एपल के कुल उत्पादन का लगभग 15 प्रतिशत हिस्सा बनता है, जो सालाना लगभग 40 मिलियन यूनिट है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एपल के सीईओ टिम कुक ने बताया था कि अमेरिकी बाजार में बिकने वाले 50 प्रतिशत आईफोन भारत में बन रहे हैं। कुक ने कहा कि अप्रैल-जून तिमाही में अमेरिका में बिकने वाले आईफोन्स के लिए भारत कंट्री ऑफ ओरिजिन बन जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि एयरपॉड्स और एपल वॉच जैसे अन्य उत्पाद मुख्य रूप से वियतनाम में बनाए जा रहे हैं।