Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नारी वंदन कार्यक्रम में CM ने राजमाता को किया याद, 'तीन तलाक' से मुक्ति और महिला सशक्तिकरण का श्रेय ... Jabalpur News: अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़, बुलानी पड़ी ... Mumbai Crime News: बकरी का जिगर और श्मशान की राख... मुंबई में फर्जी तांत्रिक की 'अघोर साधना', जानें ... RCB vs LSG IPL 2026: 'प्लेयर ऑफ द मैच' को लेकर मचा बवाल, दिग्गज क्रिकेटर ने बताया नाइंसाफी, छिड़ी बहस Vaazha 2 OTT Release Date: 7 दिन में 100 करोड़ कमाने वाली 'वाझा 2' अब इस भाषा में होगी रिलीज, जानें ... World News: होर्मुज से भी बड़े समुद्री रास्ते को ब्लॉक करने की तैयारी में चीन, साउथ चाइना सी के एंट्... Mutual Funds Investment: शेयर बाजार की गिरावट में MFs ने खोला खजाना! फाइनेंशियल सेक्टर पर खेला 55,41... Phone Heating Issue: गर्मियों में आपका स्मार्टफोन भी हो रहा है गर्म? ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाए... Vaishakh Amavasya 2026 Date: 17 या 18 अप्रैल, कब है वैशाख अमावस्या? दूर करें कन्फ्यूजन, जानें सही ति... Himachali Food for Summer: गर्मियों में ट्राई करें हिमाचल प्रदेश की ये खास डिशेज, स्वाद और सेहत का ह...

देश के 103 अमृत स्टेशनों का उदघाटन करेंगे मोदी

बीकानेर के दौरे में ही रेलवे परियोजनाओं की खास सौगात

  • अन्य परियोजनाओं की भी शुरुआत होगी

  • इन स्टेशनों पर अत्याधुनिक सुविधाएं

  • सिद्धार्थनगर में बुद्ध की प्रतिमा भी

नईदिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को राजस्थान के बीकानेर दौरे पर कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वे 103 नए अमृत स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे, जिनमें से प्रत्येक स्थानीय संस्कृति और वास्तुकला को दर्शाता है। इसके अलावा, वे कई रेल लाइनों के विद्युतीकरण और नई एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत करेंगे, जिससे यातायात और परिवहन में सुधार होगा।

पीएम मोदी का यह दौरा न केवल रेलवे क्षेत्र में बड़े बदलाव लाएगा, बल्कि सड़क, ऊर्जा और जल परियोजनाओं में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा। वे तीन वाहन अंडरपास, राष्ट्रीय राजमार्गों का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण, और सात महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, बीकानेर और नावां में सौर ऊर्जा परियोजनाओं की नींव रखी जाएगी और ट्रांसमिशन नेटवर्क को मजबूत करने वाले कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा।

पीआईबी के मुताबिक राजस्थान को विकास की नई रफ्तार देने वाली इस यात्रा में प्रधानमंत्री राज्य सरकार की 25 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें 12 राज्य राजमार्गों का उन्नयन, 4 नर्सिंग कॉलेजों की शुरुआत और 7 शहरों में शहरी जलापूर्ति योजनाओं का पुनर्गठन शामिल है। इस दौरे से क्षेत्र में रोज़गार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे में बड़ा परिवर्तन आने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को ऑनलाइन जुड़कर अमृत भारत योजना के तहत कायाकल्प किये गए 103 स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे और साथ ही इनकी खूबियां भी बताएंगे। जानकारी के मुताबिक गुजरात में 18, महाराष्ट्र में 16, राजस्थान में आठ, तमिलनाडु में नौ, मध्‍य प्रदेश में छह, छत्तीसगढ़ में पांच, कर्नाटक में पांच, तेलंगाना में तीन, पश्चिम बंगाल में तीन, केरल में दो, आंध प्रदेश में एक, असम में एक, बिहार में दो, हरियाणा एक, हिमाचल प्रदेश एक, झारखंड एक, पुडूचेरी एक स्टेशन रिडेवलप हो चुके हैं और सबसे ज्यादा 19 स्टेशन यूपी में हैं।

इन स्टेशनों पर बड़े प्रवेश द्वार, हाई मास्ट लाइटिंग, आधुनिक प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, आधुनिक शौचालय और दिव्यांगजनों के लिए रैंप बनाए गए हैं। इसके अलावा, प्लेटफार्म पर यात्रियों के लिए शेल्टर, कोच इंडिकेशन सिस्टम और जानकारी दिखाने के लिए डिस्प्ले लगाए गए हैं। हर स्टेशन पर वहां की कला और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

सिद्धार्थनगर स्टेशन पर बौद्ध संस्कृति की झलक दिखती है। यहां से बहुत से लोग लुम्बिनी जाते हैं। रेलवे स्टेशन को वहां की संस्कृति के हिसाब से बनाया गया है। स्टेशन में एक पोर्च बनाया गया है, जो स्टेशन को और भी सुंदर बनाता है। महात्मा बुद्ध के जन्मस्थान के पास होने के कारण स्टेशन पर उनकी मूर्ति लगाई गई है। इसी तरह गोला गोकर्णनाथ स्टेशन को भी वहां की संस्कृति और आधुनिक डिजाइन के हिसाब से बनाया गया है।