Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Uttarakhand Disaster Management Model: ब्रिक्स देशों ने मानी उत्तराखंड की धाक; आपदा प्रबंधन मॉडल की ... Akshay Kumar Charity: क्या अक्षय कुमार सिर्फ पैसा कमाने के लिए करते हैं फिल्में? एक्टर ने चैरिटी के ... Manav Suthar Test Debut: टेस्ट डेब्यू पर 6 विकेट लेकर रचा इतिहास; मानव सुथार ने 18 साल का सूखा किया ... Israel-Iran Conflict: मिडिल ईस्ट में फिर छिड़ा युद्ध का खतरा; क्या नेतन्याहू की जंग की जिद बन रही है ... Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें क्या है आज का नया भाव Environmental Impact of AI: एआई की बढ़ती मांग से बढ़ रहा जल संकट; 2027 तक हालात हो सकते हैं गंभीर Kalashtami Vrat 2026: कालाष्टमी पर काल भैरव देव की विशेष पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Banarasi Kachori Sabji Recipe: घर पर बनाएं बनारस का प्रसिद्ध नाश्ता; कचौड़ी-सब्जी बनाने की आसान विधि MP Rajya Sabha Election 2026: तीसरी सीट पर भाजपा का दांव; महेश केवट के नामांकन के बाद बढ़ी सियासी हलच... Earthquake in Northeast: भूटान के पास 5.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप; सिक्किम और बंगाल तक महसूस किए गए ...

दोबारा दुस्साहस किया तो मिट्टी में मिला देंगेः मोदी

आदमपुर वायुसेना स्टेशन के दौरे यानी एक तीर से दो शिकार

  • जयघोष के बीच मोदी ने जवानों से बात की

  • एस 400 के सामने खड़ा होकर अपनी बात रखी

  • आतंकी और उनके आका अब अलग अलग नहीं

नईदिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि भारत शांति चाहता है लेकिन अगर उसकी ओर से किसी तरह का आतंकवादी या सैन्य दुस्साहस किया जाता है तो भारत उसे मिट्टी में मिलाने में कसर नहीं छोड़ेगा।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमाओं पर सैन्य कार्रवाई रोके जाने पर बनी सहमति के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार सुबह सवेरे आदमपुर वायु सेना स्टेशन पहुंचे और वहां मौजूद वायुयौद्धाओं तथा अन्य जवानों से बातचीत की।

पाकिस्तान ने इस वायु सेना स्टेशन पर लड़ाकू विमानों तथा ड्रोन से असफल हमले का प्रयास किया था। श्री मोदी ने भारत की वायु रक्षा प्रणाली एस 400 के समक्ष जवानों को संबोधित कर पाकिस्तान के उस झूठ का भी पर्दाफाश कर दिया जिसमें इस प्रणाली को नष्ट करने का दावा किया गया था।

श्री मोदी ने वायु यौद्धाओं के निरंतर भारत माता की जयघोष के नारों के बीच उनकी जमकर सराहना की और कहा कि उनकी वीरता और गौरव की कहानी ऑपरेशन सिंदूर की गूंज अब दुनिया भर में सुनाई दे रही है। इस अघोषित दौरे से उन्होंने पाकिस्तानी कुप्रचार की हवा निकाल दी और अपने संबोधन से यह साफ कर दिया कि आतंकवाद के खिलाफ भारत का तेवर बिल्कुल सख्त रहेगा।

उन्होंने कहा , यह नया भारत है। यह भारत शांति चाहता है लेकिन यदि मानवता पर हमला होता है तो यह भारत युद्ध के मोर्चे पर दुश्मन को मिट्टी में मिलाना भी जानता है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सामान्य सैन्य अभियान नहीं था यह भारत की नीति, नीयत और निर्णायक क्षमता की त्रिवेणी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद के विरूद्ध भारत की लक्ष्मण रेखा एकदम स्पष्ट है यदि अब कोई आतंकी हमला होगा तो भारत उसका पक्का जवाब देगा। उन्होंने कहा,  एयर स्ट्राइक के समय सबने देखा है और आपरेशन सिंदूर अब भारत का न्यू नार्मल है। हमने तीन सूत्र तय कर दिये हैं। यदि भारत पर आतंकी हमला हुआ तो हम अपने तरीके और शर्तों पर तथा अपने समय पर जवाब देंगे। दूसरा भारत न्यूकलियर ब्लैकमेल नहीं सहेगा।

भारत आतंकी सरपरस्त सरकार और आतंक के आकाओं को अलग अलग नहीं देखता और अब  दुनिया भी भारत के इस नये रूप को देखते हुए आगे बढेगी।  उन्होंने कहा कि भारत माता की जय केवल उद्घोष नहीं है यह उन सैनिकों की कसक है जो मां भारती के लिए जान की बाजी लगा देती है, यह उस हर नागरिक की आवाज है जो देश के लिए कुछ करना चाहता है।

यह मैदान में भी गूंजती है और मिशन में भी। उन्होंने कहा , जब हमारे वीर जय बोलते हैं तो दुश्मन के कलेजे कांप जाते हैं। जब फौज न्यूकलियर ब्लेकमेल की हवा निकाल देती है और भारत के ड्रोन तथा मिसाइल सनसनाती हुई दुश्मन के यहां जाती हैं तो दुश्मन को भी सुनाई देता है भारत माता की जय । श्री मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सामान्य सैन्य अभियान नहीं था यह भारत की नीति, नीयत और निर्णायक क्षमता की त्रिवेणी है।

उन्होंने कहा कि यह बुद्ध की भी धरती है और गुरु गोविंद सिंह की भी धरती है। धर्म की स्थापना के लिए सशस्त्र उठाना हमारी परंपरा है जब हमारी बहनों का सिंदूर छीना गया तो हमारी सेनाओं ने आतंकियों को उनके घर में घुसकर कुचलकर दिया। जो कायरों की तरह छिपकर आये थे लेकिन वे भूल गये कि उन्होंने जिसे ललकारा वह हिन्द की सेना है।

आपने उन्हें सामने से हमला करके मारा है। उन्होंने कहा कि सौ से अधिक आतंकवादियों की मौत से आतंकवाद के आकाओं को समझ में आ गया है कि भारत की ओर नजर उठाने का अंजाम तबाही होगा। उन्होंने वायु यौद्धाओं की सराहना करते हुए कहा कि जब-जब भारत के इस पराक्रम की चर्चा होगी, भारत के इतिहास की चर्चा होगी तो आपके अध्याय की भी चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि वह  वीरों की इस धरती से वायु सेना, नौसेना , सेना और बीएसएफ के वीरों को सलाम करता हूं।