Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
एक सप्ताह के भीतर दूसरा जानलेवा शार्क हमला राम रहीम और आसाराम बापू के मामलों में अंतर क्यों Kerala Politics: मुख्यमंत्री सतीशन और पीएम मोदी की बैठक; राज्य की प्राथमिकताओं और केंद्र से मदद पर र... Supreme Court Update: कानून के छात्रों की उपस्थिति पर SC का बड़ा फैसला; हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक Gurmeet Ram Rahim Parole: 16वीं बार जेल से बाहर आए गुरमीत राम रहीम; 30 दिन की पैरोल पर मचा सियासी बव... Amit Shah in Rajasthan: सीमा सुरक्षा हमारी प्राथमिकता; BSF जवानों के साहस और बलिदान को गृह मंत्री ने... Akhilesh Yadav Press Conference: यूपी में 'फर्जी एनकाउंटर' को लेकर अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला Khagaria Encounter: बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई; 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी मोहम्मद बुद्दिन ढे... Bulandshahr Double Murder: ससुर-बहू के अवैध संबंधों ने बिगाड़ा परिवार; बेटे ने पिता और पत्नी को उतार... Gurugram Crime News: लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर पति ने की पत्नी की हत्या; शव बाथरूम में मिला, आरोपी...

इंफाल पश्चिम के सेनजाम चिरांग में फिर गोलीबारी, 10 घायल

  • इंफाल और बिष्णुपुर जिला में पूरा कर्फ्यू लगाया

  • आस पास के इलाकों से भी फायरिंग की खबर

  • सुरक्षा बलों ने स्मोक बम का इस्तेमाल किया

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटी :मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में तीन अगस्त को तड़के दोनों पक्षों की ओर से भारी गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद हिंसा की एक ताजा घटना भड़क उठी।सूत्रों ने बताया कि इंफाल पश्चिम जिले के सेनजम चिरांग में आज सुबह करीब पांच बजे गोलीबारी शुरू हो गई।एक विश्वसनीय सूत्र के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान दस लोगों के घायल होने की खबर है, जिसमें ग्राम रक्षा सुरक्षा बल का एक जवान, 8 अन्य आम जनता और मणिपुर पुलिस का एक जवान शामिल है। इस बीच, मणिपुर में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है क्योंकि हिंसा प्रभावित राज्य के आसपास के इलाकों से रुक-रुक कर गोलीबारी, आगजनी की घटनाएं सामने आ रही हैं। दूसरी ओर, मणिपुर के बिष्णुपुर जिले और इंफाल शहर में भी 3 अगस्त को हिंसा की ताजा घटना भड़क उठी।

सूत्रों के अनुसार, बदमाश कथित तौर पर हथियार लूटने के लिए इंफाल शहर में स्थित दूसरी मणिपुर राइफल्स (एमआर) के बाहर इकट्ठा हुए हैं।

इसके अलावा, सूत्रों ने यह भी कहा है कि बिष्णुपुर जिले के नारनसेना में तैनात दूसरे आईआरबी से लगभग 4600 हथियार और गोला-बारूद भी लूटे गए हैं। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने आंसू गैस के गोले और स्मोक बम का सहारा लेकर प्रदर्शनकारी के प्रयास को विफल कर दिया। दूसरी ओर, क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन करते हुए कई महिलाएं घायल हो गई हैं। इस बीच, इंफाल घाटी के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में लोग बिष्णुपुर जिले में चले गए।

गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने कुकी समुदाय की निंदा करते हुए जिले में प्रवेश किया, जिन्होंने बिष्णुपुर जिले के तोरबंग बांग्ला में स्थित राज्य सरकार के रेशम उत्पादन खेत में 35 शवों को दफनाने की योजना बनाई थी। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को बिष्णुपुर जिले के तहत आने वाले फुगाकचाओ इखाई से आगे बढ़ने से रोक दिया।

मणिपुर में 3 मई से हिंसा जारी है। इस हिंसा में 220 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हिंसा के दौरान मणिपुर के अलग अलग थानों से लगभग 4600 हथियार लूटे गए।लेकिन अभी तक सिर्फ 1200 के आसपास ही लूटे हुए हथियार वापस आए हैं। जबकि 3400 हथियारों का अब तक कोई अता-पता नहीं है। बताया जा रहा है कि  ये लूटे हुए हथियार कुकी और मैतेई समुदाय के पास हैं।मणिपुर सरकार ने हिंसा की ताजा घटनाओं के बाद इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व और बिष्णुपुर जिलों में पूर्ण कर्फ्यू लगा दिया है।

मणिपुर के बिष्णुपुर जिले और इंफाल शहर में तीन अगस्त को हिंसा भड़क उठी थी। सूत्रों के अनुसार, बदमाश कथित तौर पर हथियार लूटने के लिए इंफाल शहर में स्थित दूसरी मणिपुर राइफल्स (एमआर) के बाहर इकट्ठा हुए हैं।

इसके अलावा, सूत्रों ने यह भी कहा है कि बिष्णुपुर जिले के नारनसेना में तैनात दूसरी आईआरबी से लगभग 4000 से अधिक हथियार और गोला-बारूद भी कथित तौर पर लूट लिए गए हैं।

हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने आंसू गैस के गोले और स्मोक बम का सहारा लेकर प्रदर्शनकारी के प्रयास को विफल कर दिया। दूसरी ओर, क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन करते हुए कई महिलाएं घायल हो गई हैं। इस बीच, इंफाल घाटी के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में लोग बिष्णुपुर जिले में चले गए।