Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

मात्र तीस सेकंड में मतदान संपन्न का नया रिकार्ड

बार्सिलोनाः स्पेन के एक गांव ने शायद एक नया विश्व रिकार्ड कायम कर दिया है। इस गांव में मात्र तीस 30 सेकेंड में पूरी मतदान प्रक्रिया ही पूरी हो गयी है। इस गांव में 7 लोगों के वोटिंग अधिकार हैं। उन 7 मतदाताओं ने मतदान प्रक्रिया शुरू होने के बाद महज 30 सेकेंड में मतदान किया।

बताया जाता है कि गांव वालों ने पहले से ही इसकी तैयारी कर रखी थी। इसी वजह से मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ होने के पहले ही सारे सात मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंच गये थे। यहां के ला रियोजा के एक छोटे से गांव की चर्चा इस एक वजह से अब पूरी दुनिया में होने लगी है। इस गांव का नाम विलारोआ है।

बहुत कम मतदाता होने के बाद भी वोट डालने की यह गति बहुत तेज थी। वरना आम तौर पर समझदार वोटर को भी मतदान करने में कमसे कम तीस सेकंड का वक्त तो लगता ही है। इतनी ही अवधि में इस गांव के सभी मतदाताओं ने अपना काम पूरा कर लिया था। वैसे इस गांव की चर्चा होने के  बाद पहली बार पता चला है कि इसी गांव के वोटरों ने पिछली बार 32 सेकंड में यही मतदान प्रक्रिया को पूरा कर लिया था।

सल्वाडोर पेरेज़ 1973 से उस क्षेत्र के मेयर हैं। उन्होंने कहा, मुझे यकीन है कि मुझे सात वोट मिलेंगे। मामले की खुलासा होने के बाद जब स्थानीय मीडिया का ध्यान इस तरफ गया तभी मेयर ने अपनी जीत के बारे में यह टिप्पणी करते हुए तेज मतदान के लिए गांव के सभी मतदाताओं का शुक्रिया अदा किया।

पेरेज के मुताबिक गांव के वोटर अच्छी तरह मतदान की प्रक्रिया से वाकिफ है। पहली बार इस बात की भी जानकारी सामने आयी है कि स्पेन के कई इलाकों के गावों के बीच तेज मतदान की एक प्रतियोगिता चलती है। स्पेन के एक और गांव इलान दे वाकास के साथ इस गांव की प्रतिस्पर्धा थी। दरअसल दूसरे गांव में मतदाताओं की संख्या मात्र तीन है। इसके बाद भी पहले से यह प्रतियोगिता जीतने के लिए विलारोआ के लोगों ने मतदान के लिए आये दल के तैयार होते ही लगातार अपने वोट डाल दिये।