Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
उज्जैन का तिलभांडेश्वर महादेव: हर साल तिल के दाने बराबर बढ़ता है शिवलिंग! महाकाल की तर्ज पर मिलता है... ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' की तलाश: ढूंढने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम, गली-गली में हो र... छिंदवाड़ा में हूटर-बत्ती और नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वालों की अब खैर नहीं: 15 दिनों का विशेष अभिय... सीएम मोहन यादव की जबलपुर को 400 करोड़ की सौगात: 362 करोड़ के सीवेज प्लांट, हाईटेक लॉन्ड्री हब और मछल... कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अस्मिता डे का ऐतिहासिक कारनामा, जूडो में भारत को दिलाया पहला महिला गोल्ड 'UK07 राइडर' अनुराग डोभाल पर पत्नी रितिका का पलटवार! सबूत शेयर कर खोली पोल, कहा- "तलाक नहीं दूंगी" अमेरिका ने अब तक 4,840 भारतीयों को किया डिपोर्ट: विदेश मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े, जानें कैसे होती ... 1 अगस्त 2026 से लागू हुए 5 बड़े बदलाव: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर ₹200+ सस्ता, CKYC 2.0 और क्रेडिट कार्... अब 'सेल्फी' से लॉगिन होगा आपका Gmail! पासवर्ड भूलने या फोन चोरी होने पर काम आएगा नया वीडियो फीचर सावन में मनचाहा वर पाने के लिए शिव पूजा में न करें ये 4 भूलें, जानें हल्दी, सिंदूर और परिक्रमा के सह...

तारापीठ के सामने डांस बार से परेशानी

  • लोगों के पैसे भी लूटे जा रहे हैं

  • राज्य मुख्यालय भी सतर्क हुआ है

  • झारखंड के हथियारबंद लोग आते हैं

राष्ट्रीय खबर

कोलकाताः हिंदुओं के प्रमुख तीर्थ तारापीठ से शिकायत मिलते ही राज्य पुलिस मुख्यालय भी सतर्क हो गया है। शिकायत है कि प्रसिद्ध तारापीठ मंदिर के बिल्कुल करीब डांस बार चल रहा है। रात होते ही खतरा माहौल और खराब हो जाता है। तारापीठ मंदिर समिति ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया है।

समिति ने पुलिस से ही जानना चाहा है कि इस प्रसिद्ध मंदिर के करीब डांस बार कैसे चल रहा है। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वैसे यह अत्यंत संवेदनशील मामला होने की वजह से पुलिस मुख्यालय भी इस पर नजर रखे हुए हैं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार तारापीठ मंदिर से कुछ दूरी पर स्थित एक पब में शाम के समय मनमोहक गीतों और अश्लील इशारों के साथ नृत्य का आयोजन किया जाता है। आरोप है कि रात होते ही अश्लीलता कई गुना बढ़ जाती है। आरोप यह भी है कि वहां आने वालों के पास से मोबाइल फोन, सोने के जेवर, पैसे छीन लिए गए। आए दिन ऐसी घटनाओं से रहवासी परेशान हैं।

मंदिर समिति ने इस बार को बंद करने की भी मांग की। कथित तौर पर, यह बार तीर्थयात्रियों को नशा करके पैसे कमाने के लिए मंदिर के बिल्कुल करीब खोला गया है। बार में बाउंसर भी रखे गये हैं जो शराब पीकर हंगामा करने वालों से मार पीट कर उन्हें बाहर निकाल देते हैं। कई बार इसकी चपेट मे आम श्रद्धालु भी आ रहे हैं। औपचारिक तौर पर पुलिस को मिली शिकायत जयंत राय नामक एक व्यक्ति ने की है।

उन्होंने इस संबंध में पुलिस से लिखित शिकायत की। उनके शब्दों में, बार के अंदर रात होने पर शराब में नशीला पदार्थ मिलाया जाता है। हुक्का बार में गांजा, चरस मिलाकर लूट लिया जाता है। मेरे साथ भी यही प्रयोग किया गया। बार मैनेजर सप्तम सिंह और बाउंसर सीलोन शेख ने मेरी साढ़े तीन लाख रुपये की सोने की चेन छीन ली।

मंदिर समिति के अध्यक्ष तारामोय मुखोपाध्याय ने कहा, इस तरह की घटनाएं किसी भी तीर्थ स्थल में वांछनीय नहीं हैं। मंदिर के आसपास कोई डांस बार नहीं होना चाहिए। प्रशासन उचित कार्रवाई करे। इस शिकायत के संबंध में बीरभूम के जिलाधिकारी बिधान रॉय से संपर्क किया गया। उन्होंने कहा, ‘हमें शिकायतें मिली हैं। इसकी जांच की जा रही है। दूसरी तरफ स्थानीय लोग यह भी शिकायत करते हैं कि रात होने पर अनेक बार झारखंड से भी लोग बड़ी बड़ी गाड़ियों में सवार होकर इस डांस बार में पहुंच रहे हैं। ऐसे लोगों में से अधिकांश हथियारबंद ही होते हैं।