Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Fake Letter by AI: ट्रांसफर रुकवाने स्वास्थ्यकर्मी ने AI से बना डाला मंत्री का फर्जी लेटर, कलेक्टर न... India Fertilizer Export: भारत का उर्वरक निर्यात 3 साल में 52% बढ़ा, खाद सब्सिडी पर सरकार ने संसद में... Brij Bhushan Sharan Singh: हनुमानगढ़ी में 'नमाज' वाले बयान पर बृजभूषण ने मांगी माफी, CM योगी के दावे... Amethi Sangrampur Case: अमेठी में 15 वर्षीय दलित किशोरी का अपहरण और जबरन धर्मांतरण, आरोपी जाबिर की त... Sonam Wangchuk Protest: वांगचुक के समर्थन में अमेरिका और यूरोप में प्रदर्शन, NEET विवाद पर शिक्षा मं... CJP Protest Live: CJP नेता आशुतोष रांका की केंद्र को चेतावनी- 'मांगें नहीं मानीं तो युवा बुरी तरह हर... Sanjay Singh Yadav Death: भाजपा नेता संजय सिंह यादव का हार्ट अटैक से निधन, सीएम मोहन और शिवराज ने जत... CJP Protest in Delhi: जंतर-मंतर पर CJP का विशाल आंदोलन, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF तैनात Dharmendra Pradhan Resignation: कांग्रेस ने की शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, जय... यह कसरत दिल को धड़कनों को सुधार देता है

शांतिनिकेतन को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल करने की सिफारिश

कोलकाता: गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के शांति धाम शांतिनिकेतन को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज सेंटर की सलाहकार संस्था इंटरनेशनल काउंसिल ऑन मॉन्यूमेंट्स एंड साइट्स(आईसीओएमओएस) ने विश्व विरासत सूची में शामिल करने की सिफारिश की है।

केंद्रीय संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी ने कहा, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर भारत के लिए अच्छी खबर है। पश्चिम बंगाल में शांतिनिकेतन को यूनेस्को विश्व विरासत केंद्र के सलाहकार निकाय, आईसीओएमओएस द्वारा विश्व विरासत सूची में शामिल करने की सिफारिश की गई है।

श्री रेड्डी ने कहा कि यह दुनिया को हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत दिखाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाता है। सितंबर 2023 में सऊदी अरब के रियाद में होने वाली विश्व विरासत समिति की बैठक में औपचारिक रूप से इसकी घोषणा की जाएगी।

पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, पश्चिम बंगाल के लोगों और गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर जी के अनुयायियों की ओर से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभारी हूं।

यह श्री मोदी की दुनिया भर को पश्चिम बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दिखाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह सिफारिश इंटरनेशनल काउंसिल ऑन मॉन्यूमेंट्स एंड साइट्स (आईसीओएमओएस) द्वारा की गई थी, जो यूनेस्को विश्व विरासत केंद्र के लिए सलाहकार निकाय है।