Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
IRCTC Tour: रांची के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! भारत गौरव ट्रेन से करें 6 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा,... Nalanda Temple Stampede: बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौ... IPL 2026: रवींद्र जडेजा का इमोशनल पल, लाइव मैच में रोने के बाद 'पुराने प्यार' को किया किस। Honey Singh Concert: हनी सिंह के कॉन्सर्ट में सुरक्षा के साथ खिलवाड़! चेतावनी के बाद भी तोड़े एयरपोर... Financial Deadline: 31 मार्च तक निपटा लें ये 6 जरूरी काम, वरना कटेगी जेब और भरना होगा भारी जुर्माना New IT Rules 2026: बदल जाएंगे डिजिटल नियम, केंद्र सरकार के आदेश को मानना अब सोशल मीडिया के लिए होगा ... Hanuman Ji Puja Rules for Women: महिलाएं हनुमान जी की पूजा करते समय न करें ये गलतियां, जानें सही निय... पुराना मटका भी देगा फ्रिज जैसा ठंडा पानी, बस अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स। Baisakhi 2026: बैसाखी पर पाकिस्तान जाएंगे 3000 भारतीय सिख श्रद्धालु, ननकाना साहिब और लाहौर के करेंगे... Puducherry Election: पुडुचेरी में INDIA गठबंधन की बढ़ी टेंशन, 'फ्रेंडली फाइट' से बिखर सकता है खेल!

इंडोनेशिया के माउंट सेमारू ने भी आग उगलना चालू किया

जकार्ताः इंडोनेशिया के माउंट सेमारू ज्वालामुखी से भी अब आग और राख निकलना प्रारंभ हो गया है। हवाई द्वीप के माओना लोवा में जारी ज्वालामुखी विस्फोट के बीच ही यह सूचना आयी है। लेकिन इंडोनेशिया के इस सबसे ऊंचे जीवंत ज्वालामुखी की चुनौतियों अधिक कठिन है क्योंकि इसके काफी करीब तक इंसानी आबादी बसी हुई है।

रविवार को यह देखा गया कि पहाड़ का एक हिस्सा अचानक धंस गया। बताया गया है कि बारिश की वजह से चट्टानों की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचने के बाद उसके शिखर से धुआं के बाद लावा प्रवाह चालू हो गया। यह पर्वत शिखर करीब 12 हजार साठ फीट की ऊंचाई पर है।

आपदा राहत केंद्र ने इसके तुरंत बाद चेतावनी संकेत जारी कर दिया है। राख निकलने की वजह से आस पास के कई गांवों में यह राख फैल गयी है। अब तक किसी को नुकसान पहुंचने की कोई सूचना नहीं है लेकिन लोगों को इस राख लगे चेहरों के साथ दूर जाते देखा जा रहा है। ज्वालामुखी की राख रासायनिक कारणों से जहां गिरती है वहां चिपक जाती है। इससे कई गांव और वहां के घर इसकी चपेट में आ गये हैं।

इसकी गतिविधियों पर वैज्ञानिक नजर रखे हुए हैं। इसी क्रम में यह पता गया है कि वहां से निकली राख और धुआं आसमान में करीब डेढ़ हजार मीटर की ऊंचाई तक जाने के बाद चारों तरफ फैलती जा रही है। इस वजह से आसमान से रोशनी भी ढक गयी है और लावा प्रवाह को धीरे धीरे नीचे उतरता हुआ देखा जा रहा है। आस पास के आठ किलोमीटर के इलाके को खतरनाक क्षेत्र घोषित कर दिया गया है।

इस ज्वालामुखी में पिछल दिसंबर माह यानी वर्ष 2021 के दिसंबर में भी विस्फोट हुआ था। उस दौरान इसके अचानक विस्फोट की चपेट में आने वाले 51 लोग मारे गये थे। सैकड़ों लोगों को गर्म राख की वजह से नुकसान पहुंचा था और दस हजार लोगों को आनन फानन में हटाना पड़ा था। इस जीवंत ज्वालामुखी के बारे में पता है कि यह पिछले दो सौ वर्षों से सक्रिय है। इसके अलावा भी इंडोनेशिया में 129 जीवंत ज्वालामुखी मौजूद हैं।