Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Shivpuri News: शिवपुरी में तालाब में डूबने से दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत; गांव में पसरा मातम West Bengal Politics: लोकसभा स्पीकर से मिलेंगे टीएमसी के बागी सांसद; क्या भाजपा के नेतृत्व वाले NDA ... Sattu Paratha Recipe: शेफ कुणाल कपूर स्टाइल सत्तू का पराठा और चोखा; घर पर बनाएं ढाबा जैसा स्वाद Somvati Amavasya 2026: अधिकमास की सोमवती अमावस्या आज; जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और दान का महत्व AC Buying Guide 2026: इन्वर्टर AC लेना फायदेमंद है या नॉन-इन्वर्टर? बिजली बिल कम करने का सही तरीका Crude Oil Price Drop: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 4% सस्ता, क्या पेट्रोल-डीजल के घटेंगे दाम? US-Iran Deal: अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म करने के लिए बनी प्रारंभिक सहमति; ईरान को मिल सकती है 300 अरब ड... Veer Pahariya Upcoming Movie: 'बेनाम' से वापसी करेंगे वीर पहाड़िया; महेश भट्ट की फिल्म में निभाएंगे ... Vidarbha Pro T20 League Final: पगारिया स्ट्राइकर्स बनी चैंपियन; आखिरी ओवर में संस्कार चावटे का कमाल West Bengal Politics: लोकसभा स्पीकर से मिलेंगे टीएमसी के बागी सांसद; क्या भाजपा के नेतृत्व वाले NDA ...

राजस्थान में प्रवेश कर भारत यात्रियों ने जमकर नाचा

  • शेष यात्रा का आधा हिस्सा इस राज्य में

  • पूरे रास्ते में आम जनता ने काफी मदद की

  • भाजपा और संघ का खौफ निकालने निकला हूं

राष्ट्रीय खबर

जयपुरः राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रविवार शाम को झालावाड़ जिले से राजस्थान में प्रवेश कर चुकी है। सीएम अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित सरकार के कई मंत्री और बड़े नेताओं ने एमपी बॉर्डर स्थित चंवली चौराहे पर राहुल गांधी की अगवानी की। रविवार शाम स्वागत सभा में राहुल गांधी का सहरिया नृत्य के साथ स्वागत किया गया। मंच पर हो रहे इस नृत्य को देखकर राहुल गांधी भी अशोक गहलोत, कमलनाथ और सचिन पायलट के साथ डांस करने लगे।

देखें डांस का वायरल वीडियो

इस दौरान सचिन पायलट और अशोक गहलोत ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर साथ में डांस किया। आज राजस्थान में यात्रा चंवली चौराहे पर ही रुक गई। यात्रा का रात्रि विश्राम यहीं होगा। सोमवार सुबह छह बजे से यात्रा की शुरुआत राजस्थान में झालावाड़ के काली तलाई से होगी। यात्रा 10 बजे बालीबोरड़ा चौराहा पहुंचेगी। दोपहर 3:30 बजे नाहरड़ील और शाम 6:30 बजे झालरापाटन के चंद्रभागा चौराहा पहुंचेगी। यहां पर राहुल गांधी नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे।

वहां आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हर राज्य, हर शहर, हर गांव ने यात्रा को खूब मदद की। लोगों को एक पैसा नहीं देना पड़ा। हिंदुस्तान की जनता ने यात्रा को खूब प्यार दिया। राहुल गांधी ने कहा कि मैं भाजपा-आरएसएस का डर लोगों के दिल से निकालना चाहता हूं। मैं उनसे नफरत नहीं करता हूं। मैं उन्हें देश में नफरत और डर फैलाने नहीं दूंगा। राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश को छोड़कर दुख हो रहा है, लेकिन राजस्थान में आकर खुशी हो रही है।

हवाई जहाज से हिंदुस्तान समझ नहीं आता, फटे हुए हाथ वाले किसान से हाथ मिलाने पर ही समझ आता है। राहुल गांधी ने कहा कि हमने यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू की। 2300 किमी से ज्यादा हम और हमारे यात्री चल चुके हैं। लोग हमें कहते थे कि हिंदी बेल्ट में यात्रा फेल होगी। मप्र में अब तक की सबसे भव्य यात्रा निकली है। मैंने कमलनाथ जी को चैलेंज दिया था कि आप महाराष्ट्र को नहीं हरा सकते। कमलनाथ जी ने कहा कि मेरे पास स्पेशल टेक्नोलॉजी है। उन्होंने महाराष्ट्र को हरा दिया। अब उन्होंने राजस्थान को चैलेंज दिया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने कहा- अब तक 2500 किलोमीटर की यात्रा पूरी हो चुकी है। 1100 किलोमीटर की यात्रा बची है। इनमें से आधा हिस्सा राजस्थान का है। वैसे इस यात्रा में श्रीमती सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी यहां शामिल होंगी अथवा नहीं इस पर अभी संशय बना हुआ है। इस बारे में अब तक औपचारिक तौर पर कोई एलान नहीं किया गया है।