Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग तेज: अनशन पर बैठे राहुल क्रांति की बिगड़ी तबीयत, NDA विधायक... मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल...

अमेरिका ने और हथियार और दूसरी मदद का एलान किया

कियेबः अमेरिका ने यह एलान कर दिया है कि वह यूक्रेन को अभी और हथियार देगा। इसके साथ ही रूसी मिसाइल हमलों से तबाह हो चुके वहां के बिजली संयंत्रों को चालू करने में भी मदद करेगी। इस क्रम में नाटो के सदस्य देश भी नये सिरे से यूक्रेन को हथियार उपलब्ध कराने की तैयारियों में जुटे हैं। यूक्रेन को पहले भेजे गये तोपखानों में से एक तिहाई के खराब होने की वजह से अमेरिका ने पड़ोसी देश पोलैंड में ही एक कारखाना स्थापित किया है, जहां इन तोपों की मरम्मत की जा रही है।

इस अमेरिका एलान के बीच ही रूस के पूर्व राष्ट्रपति डिमित्री मेडेवडेव ने नाटो की चेतावनी दी है कि इस किस्म से हथियारों की आपूर्ति के और खतरनाक परिणाम होंगे। उन्होंने कहा कि अगर यूक्रेन को अमेरिकी सेना पेट्रियोट मिसाइल देती है तो युद्ध और भयानक हो जाएगा, इस बात को सभी को समझना होगा।

उन्होंने अपने टेलीग्राम चैनल के माध्यम से यह बात रखी है। नाटो के जनरल सेक्रेटरी जेंस स्टोटेनबर्ग ने इसके पहले इशारा किया था कि यूक्रेन को पेट्रियोट मिसाइल दिये जा सकते हैं। साथ ही उन्होंने यूक्रेन में नाटो के लोगों को भी तैनात करने की बात कही थी। पूर्व रूसी राष्ट्रपति ने ऐसे फैसलो को तनाव और बढ़ाने वाला करार दिया है। उन्होंने साफ शब्दों मे कहा कि सभी को पता है कि इस किस्म के हमलों का रूसी सेना किस तरीके से  जबाव देगी।

इसलिए लोगों को संयम से काम लेना चाहिए। दरअसल इसके बीच ही अमेरिका सेना के पेट्रियोट मिसाइल के अलावा सैम सिस्टम लांचर भी एक हवाई अड्डे पर देखे गये हैं। जिसके बाद से ही अत्याधुनिक हथियार यूक्रेन के युद्ध में इस्तेमाल होने की चर्चा ने जोर पकड़ी है। यूक्रेन ने भी रूसी हवाई हमलों को रोकने के लिए पश्चिमी देशों से आधुनिक तकनीकों की मांग की है। इस मांग में अमेरिका मिसाइल पेट्रियॉट भी शामिल रहा है। खास कर ऊर्जा संयंत्रों पर बार बार होने वाले रूसी हमलों को रोकने के नाम पर इनकी मांग की गयी है। इसी चर्चा के बीच पूर्व रूसी राष्ट्रपति का यह संदेश भी सार्वजनिक हो गया है।