Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग तेज: अनशन पर बैठे राहुल क्रांति की बिगड़ी तबीयत, NDA विधायक... मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल...

गुजरात में आम आदमी पार्टी का खाता नहीं खुलेगाः अमित शाह

राष्ट्रीय खबर

अहमदाबादः गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के ठीक पहले केंद्रीय गृहमंत्री ने चुनिंदा मीडिया वालों से बात की है। इसमें उन्होंने पूछे गये प्रश्नो का उत्तर भी दिया है। इसी बात चीत से यह बात निकलकर आयी है कि उनके मुताबिक गुजरात के चुनाव में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी का खाता भी नहीं खुलेगा।

गुजरात में पहले चरण का मतदान होने के पहल उन्हें यह बातें कही है। उनके मुताबिक अरविंद केजरीवाल की पार्टी इस चुनाव में जमीन पर कहीं नहीं है। सिर्फ सोशल मीडिया में माहौल बनाया गया है लेकिन जमीनी सच्चाई इससे उल्टी है। गुजरात की जनता इस पार्टी के बारे में सोच भी नहीं रही है।

श्री शाह ने कहा कि चुनाव परिणाम आने दीजिए। हो सकता है कि इस पार्टी को एक भी सीट गुजरात से नहीं मिले। उन्होंने इसी अनुमान के बीच कहा कि दरअसल इस बार के विधानसभा चुनाव में भी असली मुकाबला कांग्रेस से हैं लेकिन कांग्रेस भी जनता के मिजाज के लिहाज से काफी पीछे चल रहा है। इसलिए इस बार भाजपा यहां रिकार्ड जीत हासिल करने जा रही है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर पूछे गये प्रश्न का उत्तर देते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि हर किसी राजनीतिक नेता को इस तरीके से कठिन परिश्रम करना ही चाहिए। निरंतर कठिन परिश्रम का बेहतर परिणाम निकलता है। अब राहुल गांधी की इस यात्रा का क्या परिणाम निकलता है, इसका उत्तर भविष्य के गर्भ में है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के सवाल पर उन्होंने कहा कि मोदी की लोकप्रियता आज भी शीर्ष पर है। इसके आस पास भी कोई नहीं पहुंच पाया है। इसलिए गुजरात की जनता उनकी सेवा को आज भी सबसे अधिक महत्वपूर्ण मानकर भाजपा को वोट देती है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि भाजपा के पास एकमात्र लोकप्रिय चेहरा नरेंद्र मोदी ही हैं और जनता को उन पर भरोसा है।

अन्य क्षेत्रीय दलों के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसे दलों का किसी खास इलाके से बाहर कोई पहचान तक नहीं है। इसलिए किसी भी किस्म का गठबंधन सिर्फ कागज पर ही अच्छा दिखता है। बेहतर चुनाव परिणामों पर ऐस गठबंधनों का कोई असर नहीं पड़ता है।