Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
परिमल नथवाणी का आना महज राजनीति नहीं मानिए क्वांटम प्रयोग में परमाणु उल्टा घूमता देखा गया स्थानीय स्तर पर झड़पों में 25 नागा महिला घायल भूपेंद्र यादव के घऱ जुटे थे टीएमसी के सांसद फिलीपींस के मिंडानाओ में 7.8 तीव्रता का भूकंप Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... टीएमसी सांसद सुखेंदु शेखर राय ने पार्टी छोड़ी Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... सीमा पार ड्रग सिंडिकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्...

महिला के हनी ट्रैप में फंसकर गोपनीय सूचनाएं पहुंचाता था

  • दिल्ली पुलिस ने जांच के बाद पकड़ा

  • पुनम उर्फ पूजा नाम की लड़की की चर्चा

  • पाकिस्तानी लड़की के बारे में पुलिस चुप

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः विदेश मंत्रालय के एक चालक को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। वैसे इस बात का भी आरोप लगाया गया है कि गोपनीय सूचनाएं देने के एवज में वह पैसे भी लेता था। .

शुक्रवार को यहां के जवाहरलाल नेहरू भवन से हिरासत में लिया गया था। करीब पांच घंटे की पूछताछ के बाद औपचारिक तौर पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई दिल्ली की पुलिस द्वारा किया गया है। पुलिस का दावा है कि इस बारे में उनलोगों के पास पहले से ही कई सूचनाएं मिली थी। जिनकी जांच में थोड़ा वक्त लगने के बाद इस जासूस की पहचान हो पायी।

पता चला है कि दरअसल इस सरकारी कर्मचारी को भी हनी ट्रैप में फंसाया गया था। इसके लिए किसी पाकिस्तानी युवती को आगे कर यह काम होता था। मंत्रालय का चालक होने की वजह से पूरे दफ्तर में वह आता जाता था। इसके अलावा वरीय अधिकारियों के साथ आने जाने के क्रम में भी वह उनकी बातें सुना करता था।

इन सभी सूचनाओँ को वह पाकिस्तान को देता था। जिस महिला से उसकी दोस्ती हुई थी उसने खुद को पुनम शर्मा उर्फ पूजा नाम से परिचय दिया था। लेकिन दरअसल वह एक पाकिस्तानी नागरिक थी। इसी महिला के माध्यम से वह सूचनाएं देने के एवज में धन भी हासिल करता था। काफी समय से जरूरी सूचनाएं लीक होने के संकेत मिलने की वजह से सरकारी एजेंसियां सतर्क थी।

इसके बाद एक एक कर संदिग्ध की पहचान का काम किया गया था। इसी क्रम में नजरदारी के तहत इस चालक की गतिविधिया संदेहास्पद पायी गयी थी। अब पाया जा रहा है कि दफ्तर और वरीय अधिकारियों की बात चीत की जानकारी देने के अलावा वह मौके देखकर दफ्तर के जरूरी कागजातों की फोटो खींचकर उन्हें भी उस महिला तक पहुंचा देता था। वैसे पुलिस ने उस कथित पाकिस्तानी महिला के बारे में और ज्यादा जानकारी नहीं दी है।