Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bilaspur News: 7 साल से लंबित मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रदर्शन, 33 जिलो... Kanker News: 14वीं राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में DSP कविता धुर्वे ने जीता गोल्ड मेडल, लगातार ... Chhattisgarh Crime News: दंतेवाड़ा में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत, पुलिस खंगाल रही हत्या के एंगल ... Patti News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा, युवती पर हजारों रुपए ऐंठने और मुकरने का आरोप Punjab Jail Crime: जेल के अंदर ड्रग्स और मोबाइल सप्लाई कर रहा था डॉक्टर, कार और बैग से बरामद हुआ साम... Jalandhar Weather Update: जालंधर में सुबह-सुबह बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश से लोगों को मिली गर्म... Ludhiana News: ट्रांसपोर्ट विभाग के ऑनलाइन पोर्टल में बदलावों पर विरोध, स्टेट ट्रांसपोर्ट एडवाइजरी क... Gurdaspur News: पंजाब एंड सिंध बैंक में 76 लाख के फर्जी लोन का भंडाफोड़, सीए समेत 7 आरोपियों पर केस ... Ludhiana Crime News: घरेलू विवाद में दामाद ने सास और पत्नी पर किया जानलेवा हमला, धारदार हथियार से लह... Ludhiana News: लुधियाना के स्कूल में खूनी संघर्ष, छुट्टी के बाद 10वीं की छात्रा ने सहपाठी के चेहरे प...

Punjab Jail Crime: जेल के अंदर ड्रग्स और मोबाइल सप्लाई कर रहा था डॉक्टर, कार और बैग से बरामद हुआ सामान

तरनतारन: पंजाब की केंद्रीय जेल श्री गोइंदवाल साहिब एक बार फिर गंभीर सुर्खियों में आ गई है। यहां जेल में तैनात एक मेडिकल ऑफिसर को औचक तलाशी के दौरान भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल, गोलियां, चरस, मोबाइल फोन और नकदी के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है।

🔍 बैग और आई-20 कार की तलाशी में मिला प्रतिबंधित सामान

पूरी घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि केंद्रीय जेल श्री गोइंदवाल साहिब के सहायक सुपरिंटेंडेंट कुलजीत सिंह ने बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे अपनी ड्यूटी पर पहुंचे मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनमोलप्रीत सिंह (पुत्र रजिंदर पाल सिंह, निवासी गली नंबर-6, ज्योतिसर कॉलोनी, जंडियाला गुरु) की जब ड्यूटी के दौरान तलाशी लेनी चाही, तो उसने अपने बैग की तलाशी देने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद जब टीम ने सख्ती दिखाते हुए डॉक्टर के बैग और उसकी आई-20 कार की बारिकी से तलाशी ली, तो वहां हड़कंप मच गया।

💊 भारी मात्रा में कैप्सूल, गोलियां और चरस बरामद

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 997 लाल रंग के नशीले कैप्सूल, 1,490 अन्य कैप्सूल, 2,050 नशीली गोलियां, 53 ग्राम चरस जैसा संदिग्ध पदार्थ, 2 मोबाइल फोन और 2,630 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि थाना श्री गोइंदवाल साहिब में मामला दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस रिमांड के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि आरोपी पिछले कितने समय से जेल के अंदर नशीला सामान पहुंचा रहा था और इस पूरे अवैध नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।