Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
राज्यपाल की चाल को नाकाम करने आगे आये वामपंथी DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ... शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के अगले मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... सीएम भगवंत मान के करीबी के यहाँ ईडी की छापेमारी Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ... Amit Shah in Bengal: "राहुल गांधी की वजह से टूट रहा है इंडिया गठबंधन"; बंगाल की धरती से अमित शाह का ... चीन के दो पूर्व रक्षा मंत्रियों का मृत्युदंड निलंबित West Bengal News: चुनाव हारने के बाद भी ममता बनर्जी का सोशल मीडिया बायो नहीं बदला; अब भी खुद को बता ... West Bengal News: अग्निमित्रा पॉल बनेंगी बंगाल की नई डिप्टी सीएम! ग्लैमर की दुनिया से राजनीति के शिख...

Faridkot Youth Death in Canada: कनाडा में फरीदकोट के युवक की दर्दनाक मौत; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पूरे गांव में शोक

फरीदकोट : कनाडा से एक बार फिर दुखदाई खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, जिला फरीदकोट के गांव किला नौ से संबंधित एक युवक की कनाडा में दिल का दौरा पड़ने के कारण अचानक मौत हो जाने की दुखद खबर सामने आई है। मृतक की पहचान राजविंदर सिंह उर्फ राजू (28) के रूप में हुई है, जो करीब 3 साल पहले स्पाउस वीजा पर अपनी पत्नी के पास कनाडा गया था और वहां ब्रैम्पटन शहर में रहकर काम कर रहा था।

जानकारी के अनुसार बीती रात राजविंदर सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मौत का कारण दिल का दौरा बताया जा रहा है। युवक की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जबकि गांव किला नौ में भी शोक की लहर फैल गई। मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि वह घर की आर्थिक जिम्मेदारियां निभाने के लिए विदेश गया हुआ था और वहां अपनी मेहनत से काम भी अच्छी तरह स्थापित कर लिया था। परिवार द्वारा अब मृतक के शव को पंजाब लाने के लिए सरकारी और सामाजिक संस्थाओं से संपर्क किया जा रहा है। इस मौके पर इलाके के लोगों और रिश्तेदारों द्वारा परिवार के साथ गहरा दुख व्यक्त किया जा रहा है।