Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Caste Census Demand: जातिगत जनगणना के लिए ओबीसी महासभा का हल्लाबोल, ऊंचडीह रेलवे स्टेशन के पास धरना ... Chhattisgarh Forest News: उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में घुसे अतिक्रमणकारी, वन विभाग की बड़ी कार्रवा... Barnawapara Wildlife Sanctuary: छत्तीसगढ़ के बारनवापारा में काले हिरणों का पुनर्जन्म, विलुप्ति की कग... Bhupesh Baghel AI Video: भूपेश बघेल और सौम्या चौरसिया का AI वीडियो वायरल, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, ... Teejan Bai Health Update: पद्म विभूषण तीजनबाई के निधन की खबरें झूठी, परिवार ने अफवाह फैलाने वालों पर... MP Assembly Special Session 2026: मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र आज, महिला आरक्षण पर कांग्रेस ने... MP Weather Update: मध्यप्रदेश में भीषण लू का कहर, भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में 8वीं तक स्कूल बंद, ज... उज्जैन जिले में खेत में मिली किसान की जलती हुई लाश, नरवाई जलाने पहुंचा था Gwalior News: ग्वालियर में मुश्किल में दिल के मरीज, सरकारी अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में लटका ता... Dewas News: देवास में कुश्ती महोत्सव बना अखाड़ा, पहलवानों के बीच चले लात-घूसे, जमकर फेंकी गईं कुर्सि...

MP Assembly Special Session: मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र आज, महिला आरक्षण पर संकल्प पेश करेंगे सीएम मोहन यादव

भोपाल में आज मध्यप्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है. सत्र की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी. शुरुआत में दिवंगत पूर्व विधायक, सांसद और अन्य प्रमुख हस्तियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी. इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सदन में महिलाओं के सशक्तिकरण और विकास पर केंद्रित एक शासकीय संकल्प पेश करेंगे. इस संकल्प में देश की संसद और सभी विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लागू करने और परिसीमन प्रक्रिया पूरी कर इसे प्रभावी बनाने की बात शामिल है.

सत्र में महिला आरक्षण के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकार की महिला कल्याण योजनाओं और उपलब्धियों पर भी चर्चा होगी. भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री मोहन यादव इस मुद्दे पर बहस की शुरुआत करेंगे, जिससे सदन में महिला सशक्तिकरण को लेकर अहम चर्चा होने की उम्मीद है. इस बीच, कांग्रेस ने मांग की है कि केंद्र सरकार मौजूदा 543 लोकसभा सीटों में से 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करे.

‘महिला सशक्तिकरण के प्रति नकारात्मक रवैया’

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं के साथ अन्याय किया. सत्र के संबंध में सीएम ने कहा कि आजादी से लेकर अब तक कांग्रेस ने महिला सशक्तिकरण अधिनियम के प्रति जो नकारात्मक रवैया अपनाया है. इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी तक, कांग्रेस ने पांच पीढ़ियों से लगातार महिलाओं के साथ जो अन्याय किया है, उसे देश कभी नहीं भूलेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को 33% आरक्षण देकर, देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने का फैसला लिया है.

सीएम ने कहा कि इस कानून को कमजोर करने में कांग्रेस और उसके सहयोगियों-जैसे SP, TMC, DMK और ऐसे ही अन्य सभी विपक्षी गठबंधनों ने जो भूमिका निभाई है, मैं उसकी कड़े से कड़े शब्दों में निंदा करता हूं. उन्होंने कहा कि हम सदन में एक बार फिर प्रस्ताव पारित करेंगे, जिसमें यह कहा जाएगा कि हमारी सरकार 33 प्रतिशत आरक्षण का समर्थन करती है. पीएम मोदी का ये फैसला बहुत अच्छा था.