Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Lucas Trejo Family Missing: वेनेजुएला भूकंप में ढही फुटबॉलर लुकास ट्रेजो की इमारत; पत्नी और बच्चे ला... Bahubali 3 News: क्या राजामौली लेकर आएंगे बाहुबली की अगली कड़ी? डॉक्यूमेंट्री में खुला बड़ा राज International Conflict: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बढ़ता तनाव; अज्ञात हमले के बाद जहाजों की सुरक्षा पर मं... Stock Market Holiday: मुहर्रम के कारण आज बंद रहेगा शेयर बाजार; जानिए कब होगी अगली ट्रेडिंग Earthquake Alert Technology: हिमालयी क्षेत्र में भूकंप की चेतावनी के लिए नई पहल; जानें पी-वेव (P-Wav... Kamakhya Temple Reopens: अंबुबाची मेले के समापन के बाद खुले कामाख्या मंदिर के कपाट; उमड़ी भक्तों की भ... Pregnancy Tips: गर्भावस्था में सुबह की धूप लेना कितना सुरक्षित? जानें विशेषज्ञों की राय और फायदे Passport Application Online: पासपोर्ट की नई कीमतें लागू होने से पहले करें आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिय... Indian Education Update: एनसीईआरटी ने अपडेट किया कक्षा 9 का सोशल साइंस पाठ्यक्रम; SIR, EVM और गठबंधन... Ram Mandir Trust Meeting: चढ़ावा विवाद के बीच विहिप और ट्रस्ट की अहम बैठक; चंपत राय पर टिकी सबकी नजर...

खूनी रविवार: मध्य प्रदेश में अलग-अलग हादसों में 8 की मौत! कहीं महिलाओं को कुचला, तो कहीं ट्रक ने कार को उड़ाया

सरगुजा : अंबिकापुर में बीता रविवार ब्लैड डे के तौर पर याद किया जाएगा.क्योंकि पिछले 12 घंटे में सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई. पहली घटना रविवार रात शाम 7:30 बजे हुई. जिसमें एक वाहन ने तीन महिलाओं को कुचल दिया और फिर खुद ट्रेलर में जाकर भिड़ गया. इस हादसे में चालक की हालत इतनी खराब थी कि उसे मृत समझकर अस्पताल भिजवाया गया था.लेकिन अस्पताल में जब डॉक्टरों ने उसे चेक किया तो वो जिंदा निकला.फिलहाल चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है.

एक के बाद एक हादसे

इस हादसे से अभी शहर उबरा नहीं था कि मणिपुर थाना क्षेत्र में ही थाने के सामने पिकप ने ई रिक्शा को ठोकर मारी, इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई.वहीं तीसरी घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के सरगंवा में हुई.इस हादसे में एक ट्रक ने कार को ठोकर मारी. इस हादसे में कार में बैठे पति, पत्नी और बेटे की मौके पर मौत हो गई,वहीं कार चालक गंभीर है.

पहली घटना

अंबिकापुर में भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. अंबिकापुर रायपुर नेशनल हाईवे 130 में शहर से लगे ग्राम भिठ्ठीकला में यह भीषण सड़क हादसा हुआ. अनियंत्रित स्कॉर्पियो चालक ने राहगीर महिलाओं को रौंदते हुए ट्रेलर में टक्कर मारी इस घटना में महिलाओं की मौत हो गई है,जबकि चालक अस्पताल में गंभीर है.

दूसरी घटना

मणिपुर थाने के सामने हुई जिसमे एक तेज रफ्तार पिकप वाहन ने ई रिक्शा को ठोकर मार दी जिससे ई रिक्शा में बैठे चालक समेत एक अन्य की मौत हो गई. घटना के बाद मणिपुर थाना प्रभारी तुरंत मौके पर पहुचे और अपनी गाड़ी से घायलों को अस्पताल पहुंचाया.लेकिन अस्पताल में दोनों घायलों को मृत घोषित कर दिया.

तीसरी घटना

अंबिकापुर में हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. सुबह करीब 5 बजे गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सकालो जंगल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे में कार सवार मानीमती , उनके पति कईलाराम और बेटे राहुल टोप्पो की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं कार चला रहे ड्राइवर सोनू केरकेट्टा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक दुप्पी चौरा राजापुर के निवासी थे. कार में सवार चारों लोग अंबिकापुर की ओर जा रहे थे, जबकि ट्रक प्रतापपुर की ओर से आ रहा था.