Breaking News in Hindi

Badshah पर ‘आयोग’ का कड़ा प्रहार! राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन—”महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं”; बादशाह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली : रैपर व सिंगर बादशाह की मुश्किलें थमने का नाम नहीं रही हैं। अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने बदशाह के गाने ‘टटीरी’ में कथित अश्लीलता को लेकर समन भेजा है। आयोग ने बादशाह के साथ-साथ गाने के डायरेक्टर माही संधू, को-डायरेक्टर जोबन संधू, और प्रोड्यूसर हितेन को समन भेजा है। इन सभी को 25 मार्च, 2026 को दोपहर 12:30 बजे संबंधित दस्तावेजों के साथ आयोग के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया है।

आयोग ने कहा कि गाने का कंटेंट पहली नजर में आपत्तिजनक लगता है। संभवतः भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, और महिलाओं का अश्लील चित्रण (निषेध) अधिनियम, 1986 के नियमों का उल्लंघन करता है। आयोग ने यह भी चेतावनी दी कि निर्देश का पालन न करने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।