Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चारधाम यात्रा पर 'सख्त' पहरा! रजिस्ट्रेशन के बिना नहीं मिलेंगे दर्शन, गैर-सनातनी प्रवेश पर रोक; ऐसे ... Market Crash Today: सोना-चांदी और सेंसेक्स सब धड़ाम! 4 दिनों में सोने के दाम ₹50,000 गिरे, चांदी ₹15... IPL 2026 से पहले RCB के घर गूंजी किलकारी! दिनेश कार्तिक के घर आई नन्ही परी, तीसरी बार पिता बने दिग्ग... एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से 'महा-राहत'! सांप के जहर मामले में FIR रद्द; कोर्ट ने पलटा फैसला, खत्... ईरान तो बहाना है, असली दुश्मन तो 'घर' में छिपा है! ट्रंप की टेंशन बढ़ाने वाला ये गैंगस्टर कौन? जिसके ... कंगाल होने की कगार पर अमेरिका! ईरान से युद्ध के बीच $39 ट्रिलियन हुआ कर्ज; भारत की इकोनॉमी से 10 गुन... Iran-Israel Conflict: युद्ध से वैश्विक खाद्य संकट का खतरा, 40% महंगी हो सकती है खाने की चीजें; कच्चा... Amazon Layoffs 2026: अमेज़न में 16,000 लोगों की छंटनी, इंसानों की जगह AI लेगा कमान; ₹55 लाख करोड़ के... Hindu Nav Varsh 2026: शुरू हुआ 'विक्रम संवत 2083'! क्या है 'रौद्र संवत्सर' और क्यों डरा रहा है इसका ... Eid 2026: पार्लर जाने की झंझट खत्म! घर पर बने इस जादुई मास्क से मिनटों में हटाएं फेशियल हेयर; चांद स...

Weather Update: दिल्ली में 2 दिन की बारिश का अलर्ट, 50kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; यूपी-पंजाब समेत इन राज्यों में बदला मौसम

दिल्ली में बीते कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिला. मार्च महीने की शुरुआत में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान किया. बुधवार देर शाम तेज हवाएं चलने और बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया. लोगों को गर्मी से राहत मिली, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में तापमान में गिरावट आई. वहीं आज भी दिल्ली में बारिश का आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है.

मार्च के पहले सप्ताह में तापमान 35 डिग्री से भी अधिक पहुंच गया. लोगों को बढ़ते तापमान और तेज हवाओं ने परेशान किया. वहीं पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. बुधवार देर शाम हुई तेज हवाएं चलने और बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया. लोगों को बारिश और तेज हवाएं चलने से राहत मिली, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में तापमान में गिरावट आई.

आईएमडी ने 18 मार्च को दिल्ली एनसीआर और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के दर्जनों शहरों में बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना जताई थी. वहीं आज भी दिल्ली समेत कई राज्यों में आसमान में बादल रहेंगे. हालांकि दोपहर बाद या देर शाम तक हल्की बारिश होने की अनुमान जताया है. आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली एनसीआर और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में बारिश होगी.

दिल्ली में दो दिन का अलर्ट

भारत के उत्तरी के राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतवानी जारी की गई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं के चलने का सिलसिला अगले दो दिन तक जारी रहेगा. दिल्ली, उसके आसपास के शहरों और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के दर्जनों कस्बों में बारिश होने की संभावना है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक अलर्ट जारी किया जिसमें कहा गया कि पूरे दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की बहुत संभावना है, साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी.

इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने दिल्ली के साथ ही हरियाणा के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. नरवाना, जिंद, पानीपत, हिसार, रोहतक, भिवानी, सोनीपत, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नारनौल, नूंह, पलवल, झज्जर, चरखी दादरी और कई अन्य जिलोंम में बारिश होने की संभावना जताई है.

मौसम की यह अस्थिरता केवल उत्तर तक ही सीमित नहीं है. कश्मीर और उत्तराखंड सहित पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में ऊंचे इलाकों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने का अनुमान जताया है. जबकि निचले इलाकों में बारिश हुई है.

पंजाब, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात में भी धूल भरी आंधी और गरज के साथ बारिश होने का संभावना है. छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों में नमी की गतिविधि से प्रेरित अलग-अलग वर्षा प्रणालियां मौजूद हैं.