Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
तमिलनाडु में नीट (NEET) पीड़ित अभ्यर्थियों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, केंद्र सरकार पर साधा तीख... रोहतास EO विमल कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सरकारी ड्राइवर ही निकला हत्यारा केरल में बारिश का कहर! भूस्खलन और फ्लैश फ्लड में 8 की मौत, 8 लापता; 200 से अधिक राहत शिविरों में भेज... प्रयागराज में राहुल गांधी के 'गूंज' छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस मे... दिल्ली की जेलों में अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा 7.5 लाख तक का मुआवजा: दिल्ली सरकार ने अधिसूचित की नई यो... पुणे में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान परिवार ने किया सुसाइड: माता-पिता और 19 साल की बेटी की मौत, सु... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी क... उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों सहि... कांकेर में तबाही का एनीकट! महानदी का पानी घुसने से 200 एकड़ खेत डूबे, 10 साल से परेशान बागोड़ के किस... जांजगीर में कान की बाली खोजने बच्चों पर कराया तंत्र-मंत्र: शिक्षिका गीता कुंभकार निलंबित, कलेक्टर के...

उम्मीद के मुताबिक पांच राज्यों में चुनावी बिगुल बजा

बंगाल में दो चरणों में मतदान और 4 मई को नतीजे

  • फूल बेंच ने पत्रकारों को दी जानकारी

  • चरणों की संख्या को कम किया गया

  • एसआईआर के पक्ष में दलीलें दी

राष्ट्रीय खबर

नई दिल्ली: भारतीय लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सवों में से एक, विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों का आज आधिकारिक एलान हो गया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के लिए चुनावी कार्यक्रम जारी किया। आयोग ने इस बार प्रक्रियाओं को सरल बनाने और चरणों की संख्या कम करने पर जोर दिया है, ताकि सभी हितधारकों के लिए यह प्रक्रिया सुविधाजनक रहे।

सबसे अधिक चर्चा के केंद्र में रहे पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए मतदान दो चरणों में संपन्न होगा। प्रथम चरण (152 सीटें) का मतदान 23 अप्रैल को और दूसरे चरण (142 सीटें) का मतदान 29 अप्रैल को होगा। अन्य राज्यों की बात करें तो असम, केरल और पुडुचेरी में सभी सीटों पर एक ही चरण में 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। वहीं, तमिलनाडु की 234 सीटों के लिए मतदान 23 अप्रैल को होगा। इन सभी राज्यों के नतीजे एक साथ 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त के अनुसार, इस बार करीब 17.4 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदाताओं की इस विशाल संख्या की तुलना करते हुए उन्होंने दिलचस्प टिप्पणी की कि यह आबादी ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, दक्षिण अफ्रीका, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों के संयुक्त बराबर है। इस ऐतिहासिक चुनाव को देखने के लिए 20 देशों के चुनाव आयोगों के प्रतिनिधि भी भारत आएंगे। चुनावों को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए आयोग ने कई नए कदम उठाए हैं:

एसआईआर के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने के लिए संवैधानिक प्रावधानों के तहत SIR प्रक्रिया अपनाई गई है। इस बार ईवीएम मशीनों पर उम्मीदवारों की रंगीन फोटो भी लगी होगी। एक मतदान केंद्र पर अधिकतम 1200 मतदाता ही होंगे। बूथ के भीतर मोबाइल ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची को लेकर उठ रहे विवादों के बीच, सीईसी ज्ञानेश कुमार ने एसआईआर प्रक्रिया का पुरजोर बचाव किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अभ्यास का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रहे और कोई भी अपात्र व्यक्ति इसमें शामिल न हो। उन्होंने इस विशाल कार्य को संपन्न करने वाले सभी अधिकारियों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को बधाई दी।