Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Law and Order in Haryana: सांसद जय प्रकाश ने बताया हरियाणा में कानून-व्यवस्था 'चौपट', भ्रष्टाचार और ... Haryana Politics: अनिल विज का बेबाक अंदाज; शहीद स्मारक के लिए 40 साल का संघर्ष और प्रदेश की कानून व्... Hisar Crime News: खरड़ गांव के खेतों में मिला अज्ञात महिला का शव; गला घोंटने के निशान, इलाके में फैल... Faridabad Demolition News: फरीदाबाद में 3000 से ज्यादा मकानों पर मंडराया खतरा; DTP विभाग ने जारी किय... Sonipat Firing Case: देवीलाल कॉलोनी में गोलियों की गूंज; वर्चस्व की लड़ाई में युवकों ने की ताबड़तोड़... Indore Voter ID Update: इंदौर में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने या सुधार का आखिरी मौका; जानें क्या है ... MP PWD Transfer News: मध्य प्रदेश लोक निर्माण विभाग में बड़े तबादले, प्रभारी मुख्य अभियंताओं को मिली ... MP UCC Meeting: UCC समीक्षा बैठक में सीएम मोहन यादव का सख्त अंदाज; दतिया कलेक्टर-एसपी को लगाई फटकार Katni Bus Accident: कटनी में भीषण सड़क हादसा; हाइवा से टकराकर पलटी बस, 5 लोगों की मौत और कई घायल Satna Nagod Firing Case: राजघराने के गोलीकांड में नया मोड़; पुलिस चौकी में आरोपी महिला को मिला VIP ट्...

Dhurandhar 2 Trailer Release Date: कब रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर? रणवीर सिंह ने रिवील किया डेट और टाइम; फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज

Dhurandhar 2 Trailer: ‘धुरंधर’ एक बार फिर वापसी को तैयार है, इस बार पार्ट 2 आएगा. पहली फिल्म में अक्षय खन्ना यानी रहमान डकैत की तबाही देखने को मिली थी. पर इस बार हमजा यानी रणवीर सिंह का रिवेंज दिखाई देगा. फिल्म का टीजर काफी वक्त पहले ही आ चुका है, जिसमें कोई खास नए सीन नहीं थे. पर इस बार ट्रेलर के लिए भौकाल टाइट है, क्योंकि 19 मार्च को अब रणवीर सिंह की फिल्म अकेले आ रही है. कोई भी क्लैश नहीं होगा, क्योंकि यश अपनी ‘टॉक्सिक’ लेकर सामने से हट गए हैं. जिसकी वजह एक्टर ने मिडिल ईस्ट में चल रही दिक्कतों को बताया है, पर रणवीर सिंह का पूरा कॉम्पिटिशन खत्म हो गया. अब जानिए ट्रेलर कब आने वाला है?

दरअसल रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ दिसंबर, 2025 में रिलीज हुई थी. शुरुआत में फिल्म को लेकर कोई खास बज नहीं था, इसलिए पहले ही दिन कमाई भी काफी कम रही थी. लेकिन वर्ड ऑफ माउथ की पावर ने फिल्म को ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बना दिया. इस बार तो मामला एकदम हिट है, क्योंकि ओवरसीज में फिल्म ने एडवांस बुकिंग से करोड़ों छाप लिए हैं. अब जानिए ट्रेलर को लेकर रणवीर सिंह ने क्या अपडेट दिया है.

कब आएगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर?

हाल ही में रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की. जिसमें हाथों में बंदूक पकड़े हुए नया पोस्टर रिवील किया गया है. वो कैप्शन में लिखते हैं- Brace Yourself. फिल्म का ट्रेलर 7 मार्च, सुबह 11 बजकर 1 मिनट पर लाया जाएगा. पांच अलग-अलग भाषाओं में फिल्म आ रही है, जिसमें- हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम वर्जन शामिल है. कई दिनों से फिल्म के ट्रेलर का लोग वेट कर रहे हैं. पहले कहा गया था कि 4 मार्च को आएगा. लेकिन मेकर्स ने कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया था. बाद में जानकारी मिली कि चंद्र ग्रहण के चलते ही ट्रेलर नहीं लाया गया था. पर अब फाइनली सबकुछ एकदम तैयार है.

दरअसल एक महीने पहले आए धुरंधर 2 के टीजर को हिंदी में ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था. पर लोग नाराज थे कि क्यों कोई नए विजुअल्स नहीं डाले गए. खैर, उस वीडियो को अबतक 18 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. जानकारी यह भी मिल रही है कि इस बार ट्रेलर में काफी कुछ नया होगा. साथ ही कुछ नए लोकेशन का अपडेट ट्रेलर में ही मिल जाएगा. अब इस बार रणवीर सिंह की जीत, ल्यारी किंग बनने से लेकर बड़े साहब कौन होगा? यह जानने का सबको इंतजार है.