Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सीरिया की पूर्वी और पश्चिमी सीमा पर गोलीबारी की खबर कनाडा की क्यूबा को मदद की पहल ऑस्ट्रेलिया में ट्रम्प टॉवर निर्माण की योजना अमेरिका के पूर्वोत्तर के इलाके में भीषण बम चक्रवात का असर तेहरान में विरोध प्रदर्शनों की नई लहर चुनाव आयोग पर संस्थागत विश्वास का संकट बदल जाएगा चांदनी चौक! अब नहीं दिखेगा बिजली के तारों का मकड़जाल, रेखा सरकार के इस नए प्लान से चमकेगी ... रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना: गैस रेगुलेटर ठीक करते ही भभकी आग, घर में मची चीख-पुकार और जिंदा जल गई... बड़ी खबर: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर कड़ा शिकंजा! मेडिकल रिपोर्ट में हुई यौन उत्पीड़न की पुष्टि... Kashmir News: कश्मीर में बदलाव की नई तस्वीर, बंदूक की जगह अब खिलाड़ियों के स्किइंग बोर्ड दिखा रहे है...

दुमका में दर्दनाक हादसा! लाइटर लोड कंटेनर में लगी भीषण आग, 3 हाईवा भी जले; एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत

दुमकाः साहेबगंज-गोविंदपुर हाईवे पर लाइटर (सिगरेट जलाने वाला) लोड कंटेनर में भीषण आग लग गई. इस वाहन की चपेट में तीन हाईवा भी आ गए. घटना दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में हुई. इस भीषण आगजनी में चारों मालवाहक वाहन जलकर राख हो गए. जब तक दमकल की तीन गाड़ियां पहुंचती तब तक सब कुछ स्वाहा हो चुका था. वहीं जिले के एसपी ने बताया लाइटर लोड गाड़ी को पीछे से एक हाइवा ने धक्का मार दिया, जिससे यह घटना हुई.

एक व्यक्ति का शव बरामद

दुमका रेलवे स्टेशन के समीप साहिबगंज और गोविंदपुर हाइवे पर टक्कर के कारण सबसे पहले एक लाइटर लोड हाइवा में आग लग गई, बाद में उसकी चपेट में तीन हाइवा और आ गए, उसमें भीा आग लग गई, सभी वाहन धू – धूकर जलने लगे. इसमें एक हाइवा में कोयला लोड था, जबकि दो खाली थे. दुःखद बात यह है कि मौके पर ही एक व्यक्ति का बुरी तरह जला हुआ शव बरामद किया गया.

एक व्यक्ति को अस्पताल भेजा गया

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतक वाहन चालक था या फिर कोई आम आदमी जो उस रास्ते से गुजर रहा था. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए . आस-पास के इलाके के निवासियों ने बताया कि वे घर के बाहर खड़े थे तभी देखा कि एक कंटेनर में आग लगी है और वह थोड़ी दूर जाकर रुक गया. लाइटर की पेटी विस्फोट के साथ फट रही थी, जिस वजह से अगल बगल के तीन और हाइवा उसकी चपेट में आ गए. चश्मदीद गवाहों ने बताया कि एक व्यक्ति जो कुछ जल गया था उसे हम लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है.

क्या कहते हैं एसपी

इस पूरे मामले पर एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने फोन पर कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही दमकल को मौके पर भेजा गया. राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है. उन्होंने जानकारी दी कि लाइटर लोड वाहन में हाइवा ने पीछे से धक्का मार दिया, जिससे उसमें आग लग गई. एसपी ने एक व्यक्ति की मौत और एक वाहन चालक के घायल की पुष्टि की है, जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है.