Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कांवड़ यात्रा: जहां मिट जाती हैं जाति और कुल-गोत्र की सीमाएं! जानें योगी सरकार में कैसे बनी सामाजिक ... मुरैना में रोंगटे खड़े कर देने वाला हत्याकांड: छुट्टी पर आए फौजी ने पत्नी को मारी गोली, अस्पताल में ... दिल्ली-NCR में 50 किमी/घंटा की हवाएं, यूपी-बिहार में आंधी-तूफान! IMD ने 7 अगस्त को जारी किया भारी बा... JPSC-JSSC परीक्षा धांधली पर आर-पार के मूड में छात्र! राहुल गांधी ने फोन कर मांगा समर्थन, बीजेपी बोली... हाईड्रोजन टरबाइन से बिजली का उत्पादन किया वार्ता के दौरान ही इजरायल का लेबनान पर हमला डैन्यूब नदी का पानी घटने पर हंगरी के सामने ऊर्जा संकट राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण में आतंकी हमला हो सकता है केंद्रीय मंत्री नड्डा ने कहा हालात सामान्य होने में वक्त लगेगा जबलपुर: मुंह के कैंसर ऑपरेशन में भारी चूक! गाल के अंदर डॉक्टर ने लगाई ठुड्डी की स्किन, पीड़ित ने लगा...

विस्फोट में असम राइफल्स का एक जवान शहीद

नागालैंड में संदिग्ध आईईडी विस्फोट से राज्य में सतर्कता

उत्तर पूर्व संवाददाता

गुवाहाटी: नगालैंड में सोमवार को हुए एक बम विस्फोट में असम राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया, जबकि अर्धसैनिक बल के चार अन्य जवान घायल हो गए। यह विस्फोट दोपहर के समय चुमौकेदिमा जिले के सुखोवी इलाके के पास हुआ। खबरों के मुताबिक, पीड़ित जवान वाहनों के काफिले में सुखोवी से सटे दीमापुर शहर की ओर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह जोरदार धमाका हुआ। घटनास्थल से बात करते हुए पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) निखो वेनू ने पुष्टि की, इस घटना में एक जवान की मृत्यु हो गई है, जबकि चार अन्य घायल हुए हैं।

ऐसी खबरें हैं कि यह विस्फोट एक आईईडी के फटने के कारण हुआ। हालांकि, डीसीपी निखो ने कहा कि मामला अभी जांच के अधीन है। उन्होंने आगे बताया कि एक बम निरोधक दस्ता घटनास्थल पर मौजूद है और विस्फोट की वास्तविक प्रकृति का पता लगाने की कोशिश कर रहा है।

धमाके के तुरंत बाद घायल जवानों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में स्थानीय लोग कुछ घायल जवानों को निजी वाहनों के जरिए अस्पताल पहुंचाने में मदद करते नजर आए।

गौरतलब है कि पूर्वोत्तर में सुरक्षाबलों पर हाल के दिनों में यह दूसरा बड़ा हमला है। पिछले हफ्ते ही मणिपुर के उख्रुल जिले में संदिग्ध उग्रवादियों ने असम राइफल्स के एक गश्ती दल पर घात लगाकर हमला किया था, जिसमें दो जवान शहीद हो गए थे और कुछ अन्य सैनिक घायल हुए थे। नगालैंड की इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में चौकसी बढ़ा दी है और हमलावरों की तलाश जारी है।