Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar Politics JDU Row: जेडीयू में बड़ा घमासान; आनंद मोहन का नीतीश कुमार पर हमला—'थैली पहुंचाने वाले... Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी; भरूच में रेलवे ट्रैक के ऊपर 1... Kashmir Weather Update: कश्मीर में भी टूटा गर्मी का रिकॉर्ड; मई में जून-जुलाई जैसी तपिश, श्रीनगर में... NEET Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक मामले के आरोपी शिवराज मोटेगावकर पर बड़ा एक्शन; पुणे में RCC क्लास... Ujjain Garbage Cafe: उज्जैन में कचरे के बदले मिलेगी चाय, कॉफी और भरपेट खाना; नगर निगम खोलने जा रहा 3... Moradabad Highway Stunt: दुल्हन के लिबास में बुलेट पर स्टंट करती दिखी युवती; दिल्ली-लखनऊ हाईवे का वी... Delhi Smart LED Project: दिल्ली की सड़कों के लिए 473 करोड़ की स्मार्ट LED योजना मंजूर; दीवाली तक चमक... Uttarakhand Weather Update: वीकेंड पर उत्तराखंड घूमने का है प्लान? जानें नैनीताल, मसूरी, औली और ऋषिक... Baghapurana Weather Alert: बाघापुराना में भीषण गर्मी का प्रकोप; दोपहर में बाजारों में कर्फ्यू जैसे ह... Baghapurana Weather Alert: बाघापुराना में भीषण गर्मी का प्रकोप; दोपहर में बाजारों में कर्फ्यू जैसे ह...

गौरव भाटिया ने प्रियंका गांधी को लेडी गजनी कहा

गाजा पर टिप्पणी को लेकर भाजपा और कांग्रेस की भिड़ंत

  • गाजा नरसंहार का हवाला दिया था

  • भाजपा ने हमास हमले की चर्चा की

  • भाजपा ने पुरानी तस्वीर साझा की

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा पर तीखा हमला बोला है। भाजपा ने प्रियंका गांधी को भारतीय राजनीति की महिला गजनी करार देते हुए उन पर गाजा में कथित नरसंहार को लेकर चयनात्मक आक्रोश जताने का आरोप लगाया है।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय इजराइल यात्रा के लिए रवाना होने वाले थे। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री से उम्मीद जताई कि वे अपनी इजराइल यात्रा के दौरान नेसेट (इजरायली संसद) को संबोधित करते हुए गाजा में हजारों निर्दोष पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के साथ हो रहे नरसंहार का जिक्र करें और उनके लिए न्याय की मांग करें। वायनाड से कांग्रेस सांसद ने यह भी कहा कि भारत को दुनिया के सामने सत्य, शांति और न्याय का प्रकाश दिखाना जारी रखना चाहिए।

इस टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक्स पर लिखा, भारतीय राजनीति की लेडी गजनी वापस आ गई है! भाटिया ने प्रियंका गांधी की एक पुरानी तस्वीर साझा की, जिसमें वे संसद में फिलिस्तीन लिखा हुआ बैग लिए हुए थीं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, संसद में फिलिस्तीन का बैग लाना आसान है, लेकिन 7 अक्टूबर के नरसंहार में 1,200 से अधिक निर्दोषों की हत्या, महिलाओं के अपहरण और बलात्कार की निंदा करने का नैतिक साहस जुटाना प्रियंका गांधी के लिए स्पष्ट रूप से बहुत कठिन है।

गौरव भाटिया ने आगे कहा कि ऐसी घटनाओं की निंदा करने के लिए बहुत अधिक नैतिक साहस की आवश्यकता होती है और इसके लिए वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठना पड़ता है। उन्होंने कहा, आप नकली गांधी उपनाम ले सकती हैं, लेकिन आपमें स्पष्ट रूप से दृढ़ विश्वास और साहस की कमी है।प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा दोनों देशों के बीच रक्षा और व्यापार सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू हुई है, जो नौ वर्षों में उनकी दूसरी इजराइल यात्रा है।जाहिर है कि भाजपा प्रवक्ता के इस बयान से सुस्त पड़ी राजनीति आने वाले दिनों में फिर से गरमा जाएगी और आरोप प्रत्यारोप का नया दौर चालू  हो जाएगा।