Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
तेहरान का आर्थिक सहारा बनेंगे पुतिन West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच संपन्न हुआ मत... दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: खराब मौसम से प्रभावित गेहूं की भी होगी सरकारी खरीद, सिकुड़े और टूटे दानो... Guna Crime: गुना में पिता के दोस्त की शर्मनाक करतूत, मासूमों से अश्लील हरकत कर बनाया वीडियो; पुलिस न... Allahabad High Court: मदरसों की जांच पर NHRC की कार्यशैली से 'स्तब्ध' हुआ हाई कोर्ट; मॉब लिंचिंग का ... PM Modi in Hardoi: 'गंगा एक्सप्रेसवे यूपी की नई लाइफलाइन', हरदोई में बरसे पीएम मोदी— बोले, सपा-कांग्... Jabalpur Crime: 'शादी डॉट कॉम' पर जिसे समझा जीवनसाथी, वो निकला शातिर ब्लैकमेलर; फर्जी DSP बनकर 5 साल... Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में बकरी चोरी के आरोप में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, रिटायर्ड कृषि अ... Vande Bharat Extension: जम्मू से श्रीनगर का सफर अब और आसान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 30 अप्रैल को द... West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच 'दीदी' या 'दा...

रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार: लोन लिमिट बढ़ानी है तो देने होंगे 10 हजार! को-ऑपरेटिव सोसाइटी के सेल्समैन का खुला खेल, पुलिस ने दबोचा

गोहाना:  सोनीपत एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कोऑपरेटिव सोसाइटी के सेल्समैन को 10,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने सोसाइटी के एक सदस्य की लोन लिमिट बढ़ाने के एवज में 15,000 की मांग की थी, जिसमें 10,000 में सौदा तय हुआ। शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

लोन लिमिट बढ़ाने के नाम पर मांगी थी रिश्वत
जानकारी के मुताबिक मामला गोहाना के भैंसवाल कला गांव स्थित एक कोऑपरेटिव सोसाइटी का है। यहां कार्यरत सेल्समैन सुभाष ने सोसाइटी सदस्य से उसकी एमसीएल (मैक्सिमम क्रेडिट लिमिट) कार्ड की सीमा बढ़ाने के बदले ₹15,000 की मांग की थी।

60 हजार से डेढ़ लाख करने की थी मांग
शिकायतकर्ता का एमसीएल कार्ड बना हुआ था, जिसके तहत उसे ₹60,000 तक लोन की सुविधा मिल रही थी। वह अपनी लिमिट बढ़ाकर करीब डेढ़ लाख रुपये करवाना चाहता था। आरोप है कि इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के नाम पर सेल्समैन ने रिश्वत की मांग की।

10 हजार लेते रंगे हाथों काबू 
शिकायत करता ने मामले की शिकायत एसीबी से की। शिकायत के आधार पर टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की और ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए आरोपी को सोसाइटी कार्यालय से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मामले की विस्तृत जांच जारी है।