Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ईरान पर दोबारा हमले में अमेरिकी संकोच की वजह खुल गयी सुप्रीम कोर्ट ने विचार का उपरांत अपना बड़ा फैसला सुनाया रील बनाकर टॉफी बांट रहे हैं मोदीः खडगे और राहुल इतालवी पीएम मेलोनी को दिया मेलोडी टॉफ़ी भारत और इटली रणनीतिक साझेदारी पर सहमत Rajnath Singh South Korea Visit: सियोल में गरजे राजनाथ सिंह—'भारत को विकसित देश बनने से दुनिया की को... Alwar Car Suffocation Death: अलवर में दिल दहला देने वाला हादसा; कार में बंद होने से दो मासूम सगी बहन... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या; मुंह और सीने मे... NEET UG Paper Leak: पेपर लीक मामले पर बड़ी कार्रवाई; संसदीय समिति ने NTA प्रमुख और शिक्षा मंत्रालय क... Kashmir Offbeat Tourism: दिल्ली-जयपुर की 44°C गर्मी से राहत; कश्मीर के 12,000 फीट ऊंचे 'रजदान पास' प...

हरियाणा में खूनी संघर्ष: बीजेपी नेता और मंदिर प्रधान पर लाठी-तलवारों से हमला! सिर पर आए गहरे टांके, इलाके में भारी तनाव

करनाल:  करनाल की इंदिरा कॉलोनी में एक छोटी सी बात को लेकर बड़ा विवाद हो गया । मंदिर के प्रधान और भाजपा नेता के ऊपर कुछ हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया मंदिर के अंदर घुसकर नेता जी को खूब मारा गया और जो बीच में बचाव करने आया उसको भी पकड़ लिया।

मामला करनाल कें इंद्रा कॉलोनी का बताया जा रहा है। घायल व्यक्ति का आरोप है कि मामला कुछ भी नहीं था मैं बस यही बात कही थी कि मंदिर में कुछ काम हो रहा है आप अभी थोड़ा सा ऊपर मत चलिए नहीं तो सीमेंट उतर जाएगा।

 इस बात को लेकर यह मामला आगे बढ़ गया इसके बाद कुछ युवक थोड़ी देर बाद आते हैं और हमला करने लग जाते हैं। मंदिर के अंदर घुसकर फिर बाहर ले जाकर मारपीट करते हैं।  वही इस मामले में मौजूद लोगों का कहना है कि पुलिस को सूचना दी गई है जब आरोपियों की तरफ से धमकाने के लिए कुछ लोग पहले आए थे तभी पुलिस को बता दिया गया थाय़  उसके थोड़ी देर बाद ही आरोपी कुछ ज्यादा लोगों को साथ आते हैं और हमला कर देते हैं बताया जा रहा है किय़ इनका पुराना विवाद भी है 1 साल पहले के करीब पहले भी कुछ विवाद चला था और घायल व्यक्ति का आरोप है मंदिर की कोई जमीन है जहाँ पर कब्जा करना चाहते हैं जिस वजह से यह बात पहले भी हुई थी।