Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच संपन्न हुआ मत... दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: खराब मौसम से प्रभावित गेहूं की भी होगी सरकारी खरीद, सिकुड़े और टूटे दानो... Guna Crime: गुना में पिता के दोस्त की शर्मनाक करतूत, मासूमों से अश्लील हरकत कर बनाया वीडियो; पुलिस न... Allahabad High Court: मदरसों की जांच पर NHRC की कार्यशैली से 'स्तब्ध' हुआ हाई कोर्ट; मॉब लिंचिंग का ... PM Modi in Hardoi: 'गंगा एक्सप्रेसवे यूपी की नई लाइफलाइन', हरदोई में बरसे पीएम मोदी— बोले, सपा-कांग्... Jabalpur Crime: 'शादी डॉट कॉम' पर जिसे समझा जीवनसाथी, वो निकला शातिर ब्लैकमेलर; फर्जी DSP बनकर 5 साल... Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में बकरी चोरी के आरोप में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, रिटायर्ड कृषि अ... Vande Bharat Extension: जम्मू से श्रीनगर का सफर अब और आसान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 30 अप्रैल को द... West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच 'दीदी' या 'दा... Unnao Road Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, मुंडन संस्कार से लौट रही बोलेरो और डंपर की टक्कर मे...

गुरुग्राम में रूह कंपा देने वाली वारदात: 3 साल की मासूम से पहले दुष्कर्म, फिर हत्या कर गड्ढे में गाड़ा शव; इलाके में भारी तनाव

गुड़गांव: तीन साल मासूम को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ रेप के बाद गला दबाकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने शव को गड्ढा खोदकर दफना दिया। जब माता-पिता ने बच्ची के गुमशुदा होने की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने आसपास एरिया के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जिसमें एक युवक मासूम को अपने साथ ले जाता दिखाई दिया। पुलिस ने जब युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने पूरी वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। जिसके बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने गड्ढा खोदकर शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान शिवनाथ (उम्र-25 वर्ष) निवासी सुपौल (बिहार) के रूप में हुई।

पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी एक कंपनी में स्क्रैप भरने का काम करता है। 19 फरवरी की देर शाम को वह अपने पड़ोस में रहने वाली करीब साढ़े तीन साल की मासूम को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। घर से करीब चार किलोमीटर दूर एक नील फैक्ट्री के पीछे खाली जगह पर ले गया जहां उसके साथ रेप किया। किसी को भी इस बारे में पता न लगे इसके लिए उसने मासूम का गला दबाकर हत्या कर दी और शव को खुदबुर्द करने की नीयत से गड्ढा खोदकर उसमें दफना दिया।

वहीं, जब माता-पिता को देर शाम तक उनकी बच्ची नहीं मिली तो उन्होंने सेक्टर-37 थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने गांव मोहम्मदपुर झाड़सा में लगे कई सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जिसके बाद यह आरोपी मासूम को अपने साथ ले जाता दिखाई दे गया और पुलिस ने मशक्कत के बाद आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी मासूम के पड़ोस में ही किराए के मकान में रहता है। मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।