Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संसद से दूरी और लोकतंत्र की जवाबदेही रांची में भीषण सड़क हादसा: सेना के वाहन और कार की जोरदार भिड़ंत, कार के उड़े परखच्चे, 3 अस्पताल में ... यूपीआई का भुगतान शुल्क मुक्त ही रहेगाः सरकार उत्तराखंड के इलेक्ट्रिक फ्लाइंग व्हीकल की पहली सफल उड़ान धनबाद के कतरास में भीषण भू-धंसान, 15 मकान पूरी तरह जमींदोज, मची चीख-पुकार स्पेन अपने राजदूत को बदलने की तैयारी में मोदी से मुलाकात के बाद ही अकाली दल के सुर बदल गये हजारीबाग की सोहराय कलाकार पुतली गंझू सम्मानित: 5000 साल पुरानी लोक कला को विदेशों में दिलाई पहचान, म... युवाओँ को थ्री डी का नया फार्मूला दे रहाः राहुल गांधी गुमला में अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह ध्वस्त: 11 गिरफ्तार, 70 ग्राम सोना, 1.5 किग्रा चांदी और 1.70 लाख ...

स्कूल में भी सुरक्षित नहीं बेटियां! करनाल में 5वीं की छात्रा को ₹20 का नोट देकर युवक ने की गंदी बात, आरोपी के खिलाफ फूटा गुस्सा

करनाल : करनाल जिले में निसिंग थाना के गांव के सरकारी स्कूल में छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। सुबह स्कूल खुलते समय टीचर को छात्रा डरी हुई गेट पर मिली। छात्रा ने बताया कि युवक ने 20 रुपये का लालच देकर उसके साथ गलत हरकत की। शोर मचाने पर आरोपी युवक भाग गया। वहीं पुलिस ने स्कूल इंचार्ज की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि 5वीं क्लास की छात्रा मेन गेट पर डरी हुई खड़ी थी। उसके पास 4 छात्र और छात्राएं खड़ी थी। छात्रा ने बताया कि वह बाथरूम के पास गई थी। वहां अंचल नाम का युवक था। उसने 20 रुपये का नोट दिखाकर लालच दिया और पैंट उतारकर गलत हरकत करने लगा। छात्रा डर गई और चिल्लाते हुए गेट की तरफ भागी।