Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसे, मुरैना में ससुर-दामाद समेत मंडला में 6 लोगों की द... Digital India in MP: अशोकनगर की पंचायत बनी मिसाल, वाई-फाई और सीसीटीवी से लैस गांव देख सिंधिया हुए इम... Satna Hospital News: सतना में किडनी चोरी का आरोप! ब्रेन ट्यूमर का होना था ऑपरेशन, मरीज के पेट में भी... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 4 वेदर सिस्टम सक्रिय, 30 जिलों में आंधी और झमाझम बारिश का रेड अलर... UCC Row: यूनिफॉर्म सिविल कोड के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, गुजरात हाई कोर्ट में चुनौती देने का क... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के ड्राइवर और गनमैन पर जानलेवा हमला, पुलिस ने एक आरोपी को लिया हिरासत ... CSK vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स ने फिर भेदा चेपॉक का किला, IPL इतिहास में पहली बार घर में हारी चे... Junior Bachchan Parenting: अभिषेक बच्चन का बेटी आराध्या पर बड़ा बयान, बताया कैसे रखते हैं उसकी परवरि... Surat Textile Market Crisis: वैश्विक युद्ध की मार से सूरत का कपड़ा बाजार बेहाल, प्रोडक्शन में 30% तक... Induction Cooktop Science: बिना आग और बिना गर्म हुए कैसे पक जाता है खाना? समझें इंडक्शन के पीछे का प...

Punjab Politics: AAP की रैली में अधिकारियों का संबोधन! मजीठिया ने DGP और मुख्य सचिव को बताया ‘पार्टी वर्कर’

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब के उच्च अधिकारियों और मौजूदा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मजीठिया ने आरोप लगाया है कि पंजाब के कार्यवाहक डीजीपी (DGP) गौरव यादव और मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने आम आदमी पार्टी के मंच से एक राजनीतिक रैली को संबोधित कर सभी नियमों और कानूनों की धज्जियां उड़ा दी हैं।

PunjabKesari

 

मजीठिया ने सवाल उठाया कि ये दोनों उच्च अधिकारी अपनी कुर्सी बचाने के लिए सत्ताधारी पार्टी की खुशामद क्यों कर रहे हैं और अपने सेवा नियमों को क्यों भूल गए हैं? उन्होंने कहा कि जब प्रशासनिक अधिकारी ही किसी एक पार्टी की खुशामद करने लगें, तो पंजाब के लोगों को न्याय मिलने की उम्मीद खत्म हो जाती है। उन्होंने इस घटना को पंजाब में प्रशासनिक गिरावट की चरम सीमा बताया है।

आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए मजीठिया ने पूछा कि क्या यही वह “बदलाव” है, जिसका वादा उन्होंने पंजाबियों से किया था? बिक्रम सिंह मजीठिया ने अपने बयान में यह भी कहा कि पंजाब के लोग मौजूदा सरकार और उसकी कार्यप्रणाली से पूरी तरह तंग आ चुके हैं। मजीठिया ने कहा कि ऐसे हालात में पंजाबियों को न्याय मिलना असंभव प्रतीत होता है।