Breaking News in Hindi

Punjab Politics: ‘सूबे दा सच्चीं फिर रब्ब राखा…’, खैहरा ने CM मान को उन्हीं के अंदाज में घेरा; वायरल हुआ तीखा जवाब

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों को लेकर दिए बयान से सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस MLA सुखपाल सिंह खैहरा ने आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को उन्हीं के अंदाज में जवाब दिया है। दरअसल, आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बिना किसी का नाम लिए एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि “कल बन जाएं चाहे आज बन जाएं, अदालतों का रब्ब राखा जहां मुलाकाती ही जज बन जाएं…”। अब सुखपाल सिंह खैहरा ने भी इस ट्वीट का जवाब दिया है और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर हमला बोला है।

सुखपाल सिंह खैहरा ने ट्वीट किया, “जब पद घमंड में बदल जाए, जब झूठ सरकार की दलील बन जाए, जब CM भगवंत मान की चोरों से डील हो जाए, पूरे मंत्रालय की जबान फिर से सील हो जाए, लोगों का खून राजा के लिए छबील हो जाए तब उस राज्य का सच में भगवान का रखवाला होता है!”

PunjabKesari