Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Assembly Special Session 2026: मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र आज, महिला आरक्षण पर कांग्रेस ने... MP Weather Update: मध्यप्रदेश में भीषण लू का कहर, भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में 8वीं तक स्कूल बंद, ज... उज्जैन जिले में खेत में मिली किसान की जलती हुई लाश, नरवाई जलाने पहुंचा था Gwalior News: ग्वालियर में मुश्किल में दिल के मरीज, सरकारी अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में लटका ता... Dewas News: देवास में कुश्ती महोत्सव बना अखाड़ा, पहलवानों के बीच चले लात-घूसे, जमकर फेंकी गईं कुर्सि... Kuno National Park: कूनो से निकले चीते की गजब भूख! 600 KM के सफर में एक दर्जन से ज्यादा जानवरों का क... Jyotiraditya Scindia: सिंधिया ने जेब से निकाली 'जादुई प्याज', 51 डिग्री की भीषण गर्मी से बचने का बता... Sainik School Morena: फौलादी जिगर वाले जवान तैयार करेगा मुरैना का नया सैनिक स्कूल, जानें क्या होंगी ... MP Assembly Special Session: मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र आज, महिला आरक्षण पर संकल्प पेश करेंग... Raghav Chadha News: ‘मेरे सामने 3 विकल्प थे…’, बीजेपी में शामिल होने के बाद राघव चड्ढा ने वीडियो जार...

Healthy Breakfast Ideas: उबले अंडे को कहें बाय-बाय! ब्रेकफास्ट के लिए 5 बेहतरीन एग रेसिपीज, जो प्रोटीन से हैं भरपूर

अंडा न सिर्फ आपकी मसल्स को मजबूत बनाने का काम करता है, बल्कि ये कई तरह से आपकी हेल्थ को फायदा पहुंचाता है, क्योंकि ये पोषक तत्वों का पावर हाउस है. जो लोग मोस्टली अंडा अपनी डाइट में एड करते हैं वो अधिकतर इसे उबालकर ही खाते है. कई बार हम एक ही तरह का खाना खाकर बोर हो जाते हैं. ऐसे में खाने को ट्विस्ट देना जरूरी होता है ताकि पोषण के साथ ही स्वाद भी बरकरार रहे. अंडा भी एक ऐसा ही फूड है जो कई तरह से खाया जा सकता है और इसकी एक से बढ़कर एक डिशेज बनाई जा सकती हैं. ऐसी ही 5 एग डिश इस आर्टिकल में देखेंगे.

हेल्थ लाइन के मुताबिक, 1 लार्ज साइज के उबले हुए अंडे से 77.5 Kcal, के अलावा 6.3 ग्राम प्रोटीन, 74.5 माइक्रोग्राम विटामिन ए, पाया जाता है. इसके अलावा इसमें विटामिन बी12, बी2. बी 5, सेलेनियम, समेत फास्फोरस और कई अन्य न्यूट्रिएंट्स भी होते हैं. तो चलिए देख लेते हैं एग से बनने वाली अलग-अलग डिशेज.

एग सैंडविच

आप अगर अपने वीकेंड को स्पेशल बनाना चाहते हैं या फिर ब्रेकफास्ट के लिए कोई एग रेसिपी ढूंढ रहे हैं, जो हेल्दी और टेस्टी हो तो आपको एग सैंडविच बनाना चाहिए. इसके लिए आप मल्टीग्रेन ब्रेड का यूज करें. साथ में लेट्यूस, प्याज, और कुछ सब्जियों के स्लाइस भी एड कर दें. ये कमाल का टेस्टी लगता है.

एग स्क्रैम्बल बनाएं

आप ब्रेकफास्ट में एग स्क्रैम्बल बनाकर तैयार कर सकते हैं. इसमें अंडा को इतना फेंटा जाता है कि ये अच्छी तरह से फूल जाए. इसमें थोड़ा सा दूध भी एड किया जा सकता है. और फिर इसे आप थोड़े से मक्खन के साथ पकाएं. बस ध्यान रखें कि इसे बीच-बीच में हल्का चलाते रहना है. इससे बिल्कुल फूले-फूले एग के छोटे-छोटे रूई जैसे पीस तैयार हो जाएंगे. ये खाने में लाजवाब लगता है.

वेजिटेबल आमलेट

एग से बनने वाली हेल्दी-टेस्टी रेसिपी की बात करें तो आप वेजिटेबल आमलेट बना सकते हैं. शिमला मिर्च, मशरूम, पालक, टमाटर, प्याज जैसी ढेर सारी रंग-बिरंगी सब्जियां बारीक काट लें और फिर इसमें अंडा एड करके आमलेट बना लें. इसके लिए बहुत ही कम मात्रा में ऑयल का यूज करें. इसे हल्की आंच पर ढककर बनाएं ताकि सब्जियां अच्छे से पक जाएं.

ओट्स एग आमलेट बनाएं

आप ओट्स के पाउडर के साथ अंडा फेंट कर उसका ऑमलेट बना सकते हैं. एक तरह से ये अंडा नहीं बल्कि चीला होगा. जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है और कम तेल मसाले में बनता है, इसलिए हेल्दी भी रहता है. साथ ही ये खाने में भी टेस्टी है.

हाफ बॉयल्ड एग

आप अगर बहुत ज्यादा झंझट नहीं करना चाहते हैं तो हाफ बॉयल्ड एग बना सकते हैं. इसके लिए बस आपको बिल्कुल थोड़े से ऑयल को तवा पर डालना है और उसपर अंडा तोड़कर डाल दें. ध्यान रखें कि इसकी जर्दी फैलनी नहीं चाहिए. इस पर कुछ बेसिक मसाले जैसे नमक, मिर्च, गर्म मसाला एड करें और ढक दें. 2-3 मिनट में आपका हाफ बॉयल्ड एग बनकर तैयार हो जाएगा.