Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़... NEET परीक्षा मुद्दे पर संसद में गतिरोध के बीच अमित शाह की पहल, लोकसभा अध्यक्ष को लिखा विशेष पत्र MCB में NH-43 पर छाने लगा अंधेरा: 20 फीट ऊंचे खंभों से गायब हुईं स्ट्रीट लाइटें, कांग्रेस ने सिटी को...

अंकिता भंडारी को मिलेगा न्याय: CM धामी बोले- ‘दोषी कोई भी हो, पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे’।

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर इन दिनों उत्तराखंड में बवाल मचा हुआ है. इस बीच सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया है. उन्होंने साफ कहा है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि काम करने वाला चाहे कोई भी हो वो बचेगा नहीं.

मंगलवार (6 जनवरी) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम धामी ने कहा कि मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है. उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद मामला है और कुछ लोग इस केस में राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऑडियो में कई बातें सही नहीं लग रही हैं. तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा जुई है और वायरल ऑडियो की एसआईटी जांच कर रही है.

‘अंकिता हमारी बेटी है…’

उन्होंने कहा कि अंकिता हमारी बेटी है और हम भी उसे न्याय दिलाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि हम हर तरीके की जांच के लिए तैयार हैं. सीएम ने कहा कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. महिला आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में SIT गठित की गई थी जिसने हर पहलू पर जांच की. उन्होंने कहा कि वो अंकिता भंडारी के माता-पिता से बात करेंगे और माता पिता की जो इच्छा होगी उसके अनुसार इस मामले की जांच कराई जाएगी.

‘ऑडियो में काफी विरोधाभास है’

सीएम ने आगे कहा कि ऑडियो में काफी विरोधाभास है. किसी ऑडियो में कह रहे हैं कि की हत्या हुई. किसी में कह रहे हैं कि आत्महत्या की. हम किस पर यकीन करें?. उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए हम फॉरेंसिक साइंस लैब की मदद ले रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि अगर पार्टी के किसी नेता का नाम आता है तो ये इंटरनल मामला है और हम पार्टी स्तर पर कार्यवाही करेंगे. उन्होंने कहा कि मामले को लेकर राज्य का माहौल खराब कर रहे हैं. यह सुरेश राठौर और दुष्यंत गौतम का व्यक्तिगत मामला है और इसकी जांच की जाएगी. उन्होंने कहा कि हमारी सुरेश राठौर से भी अपील है कि वो सामने आकर तथ्य दें.