Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal News: ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने पर बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने निगला जहर पीएम मोदी ने दी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि, कहा- 'आप हमेशा स्मरणीय रहेंगे' Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब नीति केस में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- कोई साजि... Basti Rape Case: यूपी में दरिंदगी की हद पार, बच्चों के सामने महिला से रेप, तंग आकर की आत्महत्या Avimukteshwaranand Saraswati News: जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले बोले- 'वो प्रयास करेंगे हमें न्याय... Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब केस में बरी होने पर भावुक हुए केजरीवाल, मनीष सिसोदिया के गले लगकर ... Gurugram Crime News: ऑटो ड्राइवर नेपाली युवती को जबरन ले गया कमरे पर, गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार South Movie Box Office: 'टॉक्सिक' से क्लैश के बावजूद इस साउथ हीरो की फिल्म ने रिलीज से पहले कमाए 80 ... WhatsApp New Rule 1 March: बिना सिम नहीं चलेगा व्हाट्सएप, सरकार का सख्त फैसला और आप पर असर Malaika Arora Fat Burning Exercise: बिना जिम जाए वजन कम करने का सबसे असरदार तरीका

रेवंत रेड्डी की टीम जीती और राहुल से मिले मेस्सी

फुटबॉल के दिग्गज का हैदराबाद का कार्यक्रम शानदार रहा

राष्ट्रीय खबर

हैदराबादः दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी अपने इंडिया टूर के दूसरे चरण में हैदराबाद पहुँचे, जहाँ उन्होंने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में एक फ्रेंडली फुटबॉल मैच खेला। मेस्सी के साथ उनकी इंटर मियामी टीम के साथी लुइस सुआरेज़ और रोड्रिगो डी पॉल भी मौजूद थे। इससे पहले, मेस्सी ने अपने टूर की शुरुआत कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम से की थी।

हैदराबाद के स्टेडियम में दर्शकों का जोश हाई था, जब मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी मैदान में उतरे और उन्होंने दनादन गोल दागे। फ्रेंडली मैच में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की टीम आर आर 9 विजयी रही और उसने प्रतिष्ठित जीओएटी कप अपने नाम किया। रेवंत रेड्डी की टीम गोल के मामले में शुरुआत से ही आगे रही। मेस्सी ने न सिर्फ दर्शकों की ओर गेंद मारी बल्कि मैदान पर अन्य खिलाड़ियों के साथ भी खेलते हुए नज़र आए।

इस रोमांचक इवेंट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत स्थानीय खिलाड़ियों और कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। मैच के दौरान मेस्सी ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और राहुल गांधी के साथ तस्वीरें भी लीं। हैदराबाद का यह इवेंट कोलकाता इवेंट से अलग रहा, जहाँ पूरा आयोजन लगभग सामान्य और खेल पर केंद्रित था।

मेस्सी का इंडिया टूर अभी जारी है। आज यानी 14 दिसंबर को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में पैडल जीओएटी कप खेला जाएगा, जिसमें बॉलीवुड के बड़े सितारे हिस्सा लेंगे। इस दौरान अर्जेंटीना के 2022 वर्ल्ड कप से जुड़ी यादगार चीज़ों की नीलामी भी होगी, और सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली जैसे दिग्गज हस्तियों से भी मुलाकात की संभावना है। 15 दिसंबर को मेस्सी का आखिरी पड़ाव दिल्ली होगा, जहाँ वे अरुण जेटली स्टेडियम में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं।