Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
SDM Attack Hardoi: हरदोई में प्रशासनिक अधिकारी पर लाठी-डंडों से हमला; राशन वितरण में अनियमितता पर हु... Patna Coaching Firing Case: खान सर को मिली अग्रिम जमानत; कोचिंग सेंटर विवाद में कोर्ट का बड़ा फैसला Ram Mandir Donation Row: अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्र; ट्रस्ट के दान-चढ़ावे के विवाद पर बंद कमरे मे... Lucknow Crime News: नाबालिग लड़कियों की गुमशुदगी पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; पुलिस कमिश्नर से मांगा ज... Lucknow Crime News: पुलिस भर्ती परीक्षा देने आई छात्राओं से दरिंदगी की कोशिश; एनकाउंटर में गिरफ्तार ... Sitamarhi News: सीतामढ़ी में आंधी-बारिश का कहर; झोपड़ी पर गिरा विशाल पेड़, एक ही परिवार के 5 लोगों क... Noida Crime News: लग्जरी लाइफस्टाइल का शौक बन रहा युवाओं की बर्बादी का कारण; 217 युवा अब सलाखों के प... Weather Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी; 11 जून से बारिश और राहत की उम्मीद परिमल नथवाणी का आना महज राजनीति नहीं मानिए क्वांटम प्रयोग में परमाणु उल्टा घूमता देखा गया

बांग्लादेश सीमा पर मेघालय में रात का कर्फ्यू

सत्तर करोड़ रुपये कीमत के विदेशी सिगरेट की बड़ी खेप जब्त

  • सिगरेट तस्करी में तीन लोग गिरफ्तार

  • जुआ रैकेट के साथ सात गिरफ्तार

  • तलाशी में हथियार और गोला बारूद जब्त

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटीः अवैध प्रवासियों और प्रतिबंधित आतंकवादी समूहों के सदस्यों की घुसपैठ की चिंताओं के कारण, मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिला प्रशासन ने भारत-बांग्लादेश सीमा से लगे इलाकों में आज आधी रात से रात का कर्फ्यू लगा दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और सीमा पर जीरो लाइन के एक किलोमीटर के दायरे में दो महीने के लिए रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा।

जिला मजिस्ट्रेट आर. एम. कुरबाह ने आदेश जारी करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा के कुछ हिस्से अवैध प्रवासियों, प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के सदस्यों, तस्करों और राष्ट्र विरोधी तत्वों से जुड़े संगठित अपराध नेटवर्क द्वारा घुसपैठ के लिए अतिसंवेदनशील हैं। ऐसे तत्व रात के समय जीरो लाइन के पास बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर जिले में शांति भंग करने वाली गतिविधियाँ करने का प्रयास कर सकते हैं।

पूर्वोत्तर क्षेत्र में विदेशी सिगरेटों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए, राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने 25 और 26 नवंबर 2025 को मिजोरम में ऑपरेशन फ़िल्टर आउट नामक एक समन्वित अभियान चलाया, जिसमें असम राइफल्स और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सहायता की।

पहला मामला (26 नवंबर): मिजोरम के ममित जिले के कन्हमुन में एक संदिग्ध वाहन से 365 कार्टन (36.5 लाख स्टिक्स) विदेशी सिगरेट बरामद हुई। इसके बाद कन्हमुन में दो गोदामों की तलाशी में लगभग 37.2 लाख स्टिक्स सिगरेट जब्त की गईं। इस मामले में कुल 73.7 लाख स्टिक्स सिगरेट जब्त हुई और दो लोग गिरफ्तार हुए।

दूसरा मामला (25 नवंबर): लुंगलेई, मिजोरम के चंडमारी क्षेत्र में दो गोदामों और एक आवासीय स्थल की तलाशी में 375 कार्टन (37.5 लाख स्टिक्स) विदेशी सिगरेटें बरामद हुईं। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ये सिगरेटें म्यांमार से भारत-म्यांमार सीमा के जोकहॉथर सेक्टर के माध्यम से मिजोरम में तस्करी की गई थीं। जब्त सिगरेटों के पैकेटों पर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 के तहत अनिवार्य चित्रात्मक और स्वास्थ्य चेतावनी भी नहीं थी। डीआरआई ने सिगरेट और वाहन जब्त कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। असम के धुबरी में पुलिस ने एक जुआ रैकेट का भंडाफोड़ किया और सात लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने ₹1,500 नकद और जुआ का सामान जब्त किया। मणिपुर में, पुलिस और असम राइफल्स ने कांगपोकपी जिले में एक संयुक्त ऑपरेशन में एक कुकी आदिवासी गाँव के मुखिया को गिरफ्तार किया और लगभग एक किलोग्राम कच्ची अफीम जब्त की।

चुराचांदपुर जिले में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाकर सात मॉडिफाइड प्रोजेक्टाइल लॉन्चर सहित कई हथियार और गोला-बारूद बरामद किए। मणिपुर पुलिस ने सोशल ग्रुप्स के बीच डर और अविश्वास पैदा करने वाले सवाल पूछने वाले एक वायरल वीडियो के संबंध में एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर को गिरफ्तार किया है।