Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bageshwar Dham: ऑस्ट्रेलिया से लौटे बागेश्वर सरकार, 4 लाख भक्तों को दी 'ऑनलाइन सिद्ध मंत्र' और यज्ञ-... Wheat Procurement: गेंहू खरीदी में अव्यवस्था पर भड़का भारतीय किसान संघ, प्रदेश भर में बड़े आंदोलन की... Ujjain News: उज्जैन में खदान में नहाने गए 9 किशोर डूबे, 7 को बचाया गया, 2 की मौत; करौंदिया गांव में ... Pritam Lodhi vs SDOP: विधायक प्रीतम लोधी का खुला चैलेंज- '15 दिन में माफी मांगो वरना 10 हजार लोग SDO... Mystery News: पुलिस कस्टडी से 2000 लीटर 'माल' रहस्यमयी तरीके से गायब, खाकी की अजीबोगरीब थ्योरी सुनकर... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '...

जालंधर में एक ही स्कूल की 2 छात्राएं लापता, परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप

जालंधर : नॉर्थ हलके से एक ही स्कूल में पढ़ने वाली 2 छात्राओं का तथा कथित तौर पर अपहरण का मामला सामने आया है। लड़कियों के परिजनों का आरोप है कि दो मुस्लिम युवक उनकी बेटियां को बहला फुसला कर अपने साथ ले गए। उन्होंने कहा कि घटना 20 नवंबर की है लेकिन पुलिस को शिकायत देने के बावजूद कोई एक्शन नहीं लिया गया।

पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर मामला भाजपा के सीनियर नेता के.डी.भंडारी तक पहुंचाया गया। शनिवार को केडी. भंडारी थाना एक पहुंचे और सारा मामला जान कर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर से फोन पर बात की। के.डी. भंडारी ने बताया कि दोनों लड़कियां शहीद भगत सिंह कालोनी और दादा कालोनी की रहनी वाली है लेकिन एक साथ एक ही स्कूल में 6वीं क्लास में पढ़ती है।

उन्होंने कहा कि लड़कियां घर से स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई। परिवार वालों ने आरोप लगाए कि दो मुस्लिम लड़के कई दिनों से उनकी बेटियों के पीछे लगे हुए थे जिनका उन्होंने बाइक का नंबर भी नोट किया था लेकिन उसके बाद नहीं दिखाई दिए। 20 नवंबर को जब लड़कियां गायब हुई तो उसके बाद भी उन लड़कों को नहीं देखा गया।

उन्होंने शक जताया कि कहीं उक्त युवक उनकी बेटियों के साथ कुछ गलत न कर दें। के.डी. भंडारी ने कहा कि 20 नवम्बर को ही थाना एक की पुलिस को शिकायत दी और लड़कों के मोबाइल नंंबर समेत बाइक का नंबर भी दिया लेकिन नीचे लैवल पर ही बात दबा दी गई और कोई एक्शन नहीं लिया गया।

उन्होंने कहा कि सी.पी. के ध्यान में मामला लाया गया है। उधर थाना एक के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि एक लड़की उनके थाने के इलाके में रहती थी जबकि दूसरी लकड़ी थाना आठ के इलाके की थी। जिस स्कूल में वह दोनों पढ़ती थी वह थाना आठ के इलाके में है, जिसके चलते उक्त शिकायत थाना आठ की पुलिस को ट्रांसफर कर दी है।