Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अयोध्या, राम मंदिर चंदा विवाद या राजनीति का लंकाकांड एकल कोशिका से 170 अरब कोशिकाएं बनती हैं, देखें वीडियो अब ड्रोन से होगी शार्क की निरंतर निगरानी, देखें वीडियो Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला...

पंजाब कांग्रेस में DCC सूची को लेकर मचा घमासान, वरिष्ठ नेताओं ने जताई नाराजगी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) द्वारा 27 जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) प्रमुखों की नई सूची जारी किए जाने के बाद पंजाब कांग्रेस में असंतोष उभर आया है। बताया जा रहा है कि कई वरिष्ठ नेता चयन प्रक्रिया से नाराज हैं और तरनतारन उपचुनाव के नतीजों के बाद अगला कदम तय करेंगे।

कई नेताओं का आरोप है कि नई सूची में रिष्ठ नेताओं प्रताप सिंह बाजवा और चरणजीत सिंह चन्नी की सिफारिशों को नजरअंदाज किया गया है और अधिक्तर नाम पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख के करीबी के हैं। कुछ नेताओं ने कहा कि अयोग्य व्यक्तियों को भी डीसीसी में शामिल किया गया है।

वहीं इसे लेकर पीपीसीसी अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने सफाई दी है। उनका कहना है कि चयन प्रक्रिया एआईसीसी पर्यवेक्षकों की सिफारिशों पर आधारित थी और इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी। वहीं नई सूची में जातिगत असंतुलन की शिकायतें भी हैं जिसमें 11 जाट, 2 ओबीसी और 5 दलित नेताओं को शामिल किया गया है। असंतुष्ट नेताओं का कहना है कि जातीय संतुलन और योग्यता के मानदंडों की अनदेखी की गई है।