Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
यूपी पुलिस पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज! नोएडा हेट क्राइम केस में धाराएं हटाने पर पूछा— 'IO कोर्ट के... Headline: Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट की अवमानना की याचिका, दिल्ली हाई कोर्... Operation Dev: 4 राज्यों में फैला जाल और 8 बच्चों का सौदा; गुजरात पुलिस ने 'मुरुगन' को कैसे दबोचा? ज... भविष्य में सामान्य बैटरियों की जरूरत भी शायद खत्म होगी ताजा मामलों की जांच और व्यवस्था बहाल होः कांग्रेस अमेरिकी राष्ट्रपति की धमकी के बाद ईरान का सख्त रुख महिलाओं को आगे कर परिसीमन का खेलः वेणुगोपाल यह ताम झाम धरा का धरा रहेगाः ममता बनर्जी हर साल एक लाख नौकरियों का वादा कर गये अमित शाह राजस्थान के रणथंभौर में अनोखा दृश्य देख खुश हुए लोग

यात्री ध्यान दें! धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा आज फरीदाबाद से निकलेगी, दिल्ली-मथुरा हाईवे रहेगा बंद, कई रूट डायवर्ट

हजारों लोगों के हुजूम के साथ बागेश्वर बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा शनिवार सुबह फरीदाबाद पहुंची. आज यानी रविवार को ये यात्रा दशहरा ग्राउंड से हाइवे की ओर बढ़ेगी. इस वजह से कुछ देर के लिए दिल्ली-मथुरा हाईवे कुछ देर के लिए बंद कर दिया जाएगा. दिल्ली और मथुरा के बीच यात्रा करने वाले लोगों से पुलिस प्रशासन ने वैकल्पिक रास्तों को चुनने की अपील की है. दिल्ली के छतरपुर से शुरू हुई पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की ये यात्रा 16 नवंबर को वृंदावन में खत्म होगी.

फरीदाबाद पहुंचने वाली धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित कई बड़े नेता, क्रिकेटर और जानी-मानी हस्तियां भी हिस्सा बनीं. आगे की यात्रा के संबंध में पुलिस ने बताया कि रविवार को पदयात्रा सुबह 8 बजे दशहरा ग्राउंड से शुरू होगी और मेट्रो मोड़, एनआईटी बस अड्डा, हार्डवेयर चौक, सेक्टर-22-23 चौक, लखानी चौक, सोहना टी पॉइंट और बल्लभगढ़ फ्लाईओवर के नीचे से होकर बल्लभगढ़ की ओर जाएगी. दोपहर में दशहरा ग्राउंड पर लंच के बाद यात्रा सीकरी की ओर बढ़ेगी.

दोपहर में बंद होगा हाईवे

पुलिस के अनुसार, बल्लभगढ़ रेलवे ओवरब्रिज से गुजरने के कारण दोपहर में कुछ समय के लिए नेशनल हाइवे बंद रहेगा. यह रास्ता संकरा होने के कारण दिल्ली-मथुरा और मथुरा-दिल्ली मार्ग पर वाहनों को रोका जाएगा. बल्लभगढ़ फ्लाईओवर के नीचे और सोहना रेलवे ओवरब्रिज पर भी ट्रैफिक कुछ देर के लिए रोका जाएगा.

कौन सी सड़कें रहेंगी बंद?

रविवार सुबह 7 बजे से दशहरा ग्राउंड एनआईटी, हार्डवेयर चौक, सोहना टी पॉइंट और बल्लभगढ़ दशहरा ग्राउंड तक दोनों ओर की सड़कें बंद रहेंगी. पुलिस ने वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है.

यही नहीं, सुबह 7 बजे से दोपहर तक दशहरा ग्राउंड से बल्लभगढ़ दशहरा ग्राउंड तक का रास्ता बंद रहेगा. जेसीबी चौक से हाइवे की सर्विस लेन पर यात्रा के आगे बढ़ने पर हाइवे का ट्रैफिक दोबारा शुरू किया जाएगा.