Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अफ्रीकी चूहा मगावा की सात फीट ऊंची प्रतिमा लगायी, देखें वीडियो बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक पीएम मोदी तानाशाह नहीं बन पाये हैः पूनावाला ट्रम्प का कूटनीतिक समाधान पर जोर ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... नेपाल के मधेश में कांवड़ यात्रा के दौरान हिंसा कावेरी जल विवाद सुलझने के आसार नहीं बंगाल एसटीएफ द्वारा गिरफ्तारी के बाद नया खुलासा का दावा

नाकाबंदी दौरान पुलिस के उड़े होश, तलाशी लेने पर यह सामान हुआ बरामद

गुरदासपुर: धारीवाल पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक पिस्तौल, मैगज़ीन और दो ज़िंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस संबंध में ए.एस.आई. बलबीर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी सहित तरीज़ा नगर मोड़ बाईपास, धारीवाल पर नाकाबंदी दौरान तैनात थे। इसी दौरान देबू पुत्र लक्ष्मी नारायण निवासी राजीव कॉलोनी, धारीवाल तथा राहुल पुत्र वीना निवासी गांव पुराना लित्तर, थाना सिटी गुरदासपुर को शक के आधार पर काबू किया गया।

तलाशी लेने पर देबू की पैंट की बाईं जेब से एक बिना नंबर की पिस्तौल, एक मैगज़ीन और दो ज़िंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने यह हथियार किसी अज्ञात व्यक्ति से खरीदकर अपने पास रखा हुआ था। जिसके बाद दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।