Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nuh Crime News: नूंह के निजामपुर गांव में खूनी संघर्ष, दो पक्षों के विवाद में गोली लगने से युवक की म... Hansi Encounter: जिम ट्रेनर कपिल हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली HERC Chairman Nandlal Sharma Passes Away: निधन से हरियाणा राजनीतिक हलकों में शोक, फरवरी 2024 में संभ... Fatehabad Crime News: फतेहाबाद में दिल दहला देने वाली घटना, कलयुगी पिता ने 5 साल की बेटी को भाखड़ा न... Sirsa News: हरियाणा में पारदर्शी हो रही हैं परीक्षाएं, सीएम सैनी ने विपक्ष पर साधा निशाना; दिए जांच ... Narsinghpur Fair Incident: झूला अचानक बंद होने से मची अफरातफरी, काफी देर हवा में अटकी रहीं बच्चों की... Gwalior High Court News: पारिवारिक विवाद को बंदी प्रत्यक्षीकरण का मामला बनाना गलत, हाईकोर्ट की सख्त ... Bhopal Crime News: एमपी नगर के गैस किट शोरूम में बड़ी चोरी, ताला तोड़कर तीन लैपटॉप और नकदी ले उड़े चोर Ujjain Simhastha 2028: उज्जैन में आठ प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण का रास्ता साफ, मुआवजे के प्रस्ताव को... Itarsi GRP Action: इटारसी रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, 44 लाख की चांदी के साथ दो संदिग्ध युवक गिरफ्...

IRCTC क्रैश: महापर्व छठ से ठीक पहले ठप हुई वेबसाइट, टिकट बुकिंग के लिए यात्रियों में मची अफरा-तफरी

त्योहारों की भीड़ के बीच शनिवार को ट्रेन टिकट बुक करते समय यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा क्योंकि आईआरसीटीसी की वेबसाइट फिर से ठप पड़ गई. कई यात्रियों ने IRCTC वेबसाइट और ऐप पर टिकट बुक नहीं कर पाने की शिकायत की है. आउटेज ट्रैकिंग पोर्टल डाउनडिटेक्टर ने IRCTC वेबसाइट और ऐप पर आउटेज की पुष्टि की है. आउटेज ट्रैकिंग पोर्टल के अनुसार, कई यूजर्स को टिकट बुकिंग के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं कई यूजर्स ऐप और वेबसाइट में लॉगिन करने में भी दिक्कत का सामना कर रहे थे. IRCTC ने आधिकारिक बयान जारी नहीं किया लेकिन अपने X हैंडल पर यूजर्स को ई-क्वेरी लिंक पर शिकायत दर्ज करने की सलाह दी.

IRCTC का जवाब और Downdetector की रिपोर्ट

IRCTC ने अपने X हैंडल पर शिकायत करने वालों को निर्देश दिया कि वे https://equery.irctc.co.in/irctc_equery/ पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी से अपनी शिकायत दर्ज करें. वहीं डाउनडिटेक्टर ने IRCTC वेबसाइट डाउन होने की पुष्टि की है. आउटेज ट्रैकिंग पोर्टल पर सुबह करीब 10:01 बजे लगभग 180 यूजर्स-रिपोर्ट दर्ज देखे गए, जो अस्थायी आउटेज को दर्शाती हैं. इस दौरान 52% यूजर्स ने मोबाइल एप और 45% यूजर्स ने वेबसाइट पर दिक्कत का सामना किया.

यूजर्स हुए परेशान

आउटेज को लेकर यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शिकायत दर्ज कराई है. यूजर्स का कहना है कि Tatkal बुकिंग टाइम पर ऐप और वेबसाइट कुछ दिनों से समस्याग्रस्त रहे हैं. एक अन्य यूजर ने दावा किया कि आईआरसीटीसी ऐप पिछले तीन-चार दिनों से तत्काल समय के दौरान काम नहीं कर रहा है. इनके जवाब में रेलवे ने कहा कि यूजर्स अपनी चिंता/शिकायत https://equery.irctc.co.in/irctc_equery/ पर पंजीकृत मोबाइल नंबर/मेल आईडी का उपयोग करके दर्ज कर सकते हैं.

रेलवे की क्या हैं तैयारियां

भारतीय रेलवे ने Diwali से पहले शुरू हुई भारी भीड़ और Chhath के चलते देश भर में 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं ताकि यात्रियों का आवागमन सुचारु रहे. प्रमुख स्टेशनों जैसे New Delhi, Anand Vihar Terminal, Udhna, Pune, Mumbai और Bengaluru पर यात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया और अन्य सुविधाए उपलब्ध करवाई गई हैं. रेलवे ने यात्रियों से संयम और यात्रा से जुड़ी सूचनाओं के लिए आधिकारिक चैनलों पर नजर रखने का अनुरोध किया है.