Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे भारी! इन जिलों में ओले, आंधी और बारिश की चेतावनी; IMD... मध्य प्रदेश में नामी कारोबारी ने खुद को मारी गोली, सुसाइड से इलाके में फैली सनसनी; जांच में जुटी पुल... Jail Suicide : जेल में महिला कैदी ने की आत्महत्या; दहेज प्रताड़ना के आरोप में थी बंद, न्यायिक जांच क... Namo Yamuna Cruise: दिल्ली में 'नमो यमुना' क्रूज का टिकट काउंटर तैयार; 5KM का सफर और 1 घंटे की सैर, ... Cricket Scandal: महिलाओं के बाथरूम में छिपकर बनाया वीडियो; 2 क्रिकेटर गिरफ्तार, खेल जगत में मचा हड़क... Deepika Padukone Pregnancy: फिल्म 'किंग' की शूटिंग शुरू! सेट से लीक हुई फोटो में दीपिका का हाथ पकड़े... Donald Trump Attack: सिर्फ 4 सेकंड में सुरक्षा घेरा पार! ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग का खौफनाक ... Economy News: डीजल-ATF पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती; पेट्रोल निर्यात पर नहीं लगेगी ड्यूटी, आम जनत... Buddha Purnima 2026: बुद्ध पूर्णिमा पर पढ़ें भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान और मोक्ष की कथा; घर में आएगी ... FSSAI Weight Loss Tips: मोटापा दूर करने के लिए अपनाएं FSSAI की ये 7 अच्छी आदतें; हमेशा रहेंगे फिट और...

तकनीक से लाभ खत्म कर रही है सरकार : कांग्रेस

समाज कल्याण और गरीबों की योजनाओं के खिलाफ कार्रवाई

  • मनरेगा मजदूरों के नाम काटे गये हैं

  • जरूरतमंदों को तकनीक का फायदा नहीं

  • महिला योजनाओं में भी अड़ंगेबाजी से दिक्कत

नईदिल्लीः कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार व्यवस्थित तरीके से तकनीक के प्रयोग से देश के सबसे कमजोर तबकों को सामाजिक कल्याण की योजनाओं से मिलने वाले लाभ से वंचित करने के लिए कर रही है।कांग्रेस के संचार प्रभारी जयराम रमेश ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि आधार को एक हथियार की तरह प्रयोग कर करोड़ों मजदूरों को मनरेगा से बाहर कर दिया गया है।

एसिड अटैक से पीड़ति महिलाओं को सिर्फ आधार में नाम जुड़वाने के लिए अदालत में लड़ाई लड़नी पड़ी है। देश भर के आदिवासी आज भी तकनीकी गड़बड़ियों की वजह से अपने राशन से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा, डिजिटल इंडिया का मकसद सशक्तिकरण होना चाहिए, न कि अधिकार छीनना। भाषण समावेश का, व्यवहार बहिष्कार का- ये बात नहीं होनी चाहिए।

श्री रमेश ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के एक परिपत्र को साझा करते हुए कहा है कि गर्भवती महिलाओं के सामने एक और बाधा खड़ी कर दी गई है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम  के तहत मिलने वाले बुनियादी और कानूनी अधिकारों के लिए अब फेस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी (एफआरटी ) – चेहरा पहचान प्रणाली अनिवार्य कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि दुनियाभर में इस बात के सबूत हैं कि एफआरटी जैसी तकनीक त्वचा का रंग और वर्ग के आधार पर भेदभाव करती हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि इससे पहले भी आधार आधारित भुगतान प्रणाली और नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम ऐप जैसी तकनीक के विफल होने और रुकावट पैदा करने के सबूत सामने आ चुके हैं।

संसद की शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी स्थायी समिति की 365वीं रिपोर्ट में भी इस बात का जÞक्रि किया गया था कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में आधार आधारित भुगतान प्रणाली लागू करने से गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को लाभ मिलना बाधित हुआ। इसका नतीजा ये हुआ कि जिस योजना के तहत वर्ष 2019-20 में 96 लाख महिलाओं को भुगतान मिला था, वह घटकर वर्ष 2023-24 में सिर्फ 27 लाख रह गया।