Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand Robotics Festival: झारखंड में तकनीक का जलवा, रोबोटिक्स फेस्टिवल में अपना हुनर दिखाएंगे युव... मॉक ड्रिल नहीं हकीकत! दुश्मन की सीमा में गिरा अमेरिकी पायलट, 48 घंटे के उस खौफनाक ऑपरेशन की पूरी कहा... CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आसमानी आफत! अगले 24 घंटे भारी बारिश, ओले और बिजली गिरने का ऑरेंज अल... सावधान रेल यात्री! आज बिलासपुर से रायपुर के बीच नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, रद्द और डायवर्ट ट्रेनों की प... 20 साल का साथ और आँखों में अंधेरा: बूढ़े 'छोटू' की जंगल में विदाई, रो पड़ीं सबकी आंखें Ambikapur Horror: अंबिकापुर में 'निर्भया' जैसी दरिंदगी से उबला शहर, सड़कों पर उतरी जनता; आरोपियों को... CG vs Telangana: ₹2,000 करोड़ के बिजली बिल पर ठनी! छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच आर-पार की जंग एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 26 साल पुराने घोटाले में पूर्व प्रबंधक अरेस्ट, ₹1 करोड़ 86 लाख के गबन का है ... भिलाई में छात्रा का आत्मघाती कदम: सुसाइड नोट में लिखा- 'मम्मी-पापा मुझे माफ करना', स्मृति नगर में भी... Chhattisgarh Mineral Revenue: छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग! खनिज राजस्व में रचा इतिहास, 2025-26 में हुई 1...

मार्मिक हादसे से हम सभी स्तब्ध हैः नरेंद्र मोदी

पीएम ने दुर्घटना स्थल का लिया जायजा, उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की

  •  अस्पताल में एकमात्र घायल से भी मिले

  • विजय रूपाणी के परिजनों से भी मिले

  • एक्स पर सभी मृतकों को श्रद्धांजलि दी

राष्ट्रीय खबर

अहमदाबादः प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी ने शुक्रवार सुबह यहां विमान दुर्घटना स्थल का मुआयना किया और अस्पताल जाकर दुर्घटना में एक मात्र जीवित बचे यात्री तथा अन्य घायलों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने हवाई अड्डे पर एक उच्चस्तरीय बैठक में स्थिति की समीक्षा भी की।  प्रधानमंत्री आज सुबह ही अमदाबाद पहुंचे थे। इसके तुरंत बाद वह दुर्घटना स्थल पर गये और वहां का जायजा लिया।

उन्होंने विमान दुर्घटना से क्षतिग्रस्त मेडिकल हॉस्टल एवं मेस बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और कुछ शीर्ष अधिकारी भी मौजूद थे। बाद में प्रधानमंत्री ने अस्पताल जाकर दुर्घटना में एक मात्र जीवित बचे विमान यात्री विश्वास कुमार रमेश से उनका हालचाल पूछा।

उन्होंने अन्य घायलों तथा उनका इलाज कर रहे डाक्टरों से भी बातचीत की। उन्होंने घायलों के स्वास्थ्य का हाल पूछकर  परिजनों को इस विकट स्थिति का सामना करने की हिम्मत बंधायी। वह दुर्घटना में घायल डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों से भी मिले। बाद में श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आज अहमदाबाद में दुर्घटनास्थल का दौरा किया। तबाही का मंजर दुखद है। अधिकारियों और टीमों से मुलाकात की जो घटना के बाद अथक परिश्रम कर रहे हैं। हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस अकल्पनीय त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया है।

प्रधानमंत्री ने हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इसमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू, जल-शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल, नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल, गुजरात के नागरिक उड्डयन मंत्री बलवंत सिंह राजपूत, गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी, राज्य मंत्री जगदीश विश्वकर्मा, मुख्य सचिव पंकज जोशी, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार दास, राज्य पुलिस महानिदेशक विकास सहाय तथा कुछ अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विमान में सवार चालक दल के 12 सदस्यों और 230 यात्रियों में से दुर्घटना में सिर्फ एक यात्री जीवित बचा है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। विमान दुर्घटना के तुरंत बाद गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह ने भी अहमदाबाद पहुंचकर दुर्घटना स्थल जाकर हालात का जायजा लिया था। इस बीच विमान हादसे की जांच भी तेज हो गई है। दुर्घटना की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति बनायी गयी है। श्री राममोहन नायडू कल से ही अहमदाबाद में हैं।

एयर इंडिया विमान दुर्घटना में मारे गये गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय रूपाणी के परिजनों से शुक्रवार को यहां मुलाकात की। श्री मोदी ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री रूपाणी के साथ अपना फोटो साझा करते हुए कहा,   श्री विजयभाई रूपाणी जी के परिवार से मुलाकात की। यह अकल्पनीय है कि विजयभाई हमारे बीच नहीं हैं। मैं उन्हें दशकों से जानता हूँ।

हमने कंधे से कंधा मिलाकर काम किया, जिसमें सबसे चुनौतीपूर्ण समय भी शामिल है। विजयभाई विनम्र और मेहनती थे, पार्टी की विचारधारा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध थे। पद पर रहते हुए, उन्होंने संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियाँ संभालीं और गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पूरी लगन से काम किया। श्री मोदी ने लिखा, राजकोट नगर निगम में, राज्यसभा सांसद के रूप में, गुजरात भाजपा अध्यक्ष के रूप में और राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में, उन्होंने हर भूमिका में खुद को प्रतिष्ठित किया। जब विजयभाई गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब भी मैंने और विजयभाई ने बड़े पैमाने पर काम किया था। उन्होंने कई ऐसे कदम उठाए, जिससे गुजरात के विकास में तेजी आई, खासकर ‘जीवन की सुगमता’ को बढ़ावा मिला। हमारे बीच हुई बातचीत हमेशा याद रहेगी। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। ओम शांति।