Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Online Satta: महादेव ऐप की तर्ज पर सट्टा खिलाने वाला मास्टरमाइंड बाबू खेमानी गिरफ्तार, सोशल मीडिया इ... Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में गर्मी का 'रेड अलर्ट', मध्य छत्तीसगढ़ में 44 डिग्री के करीब पहुंच... MP POCSO Cases: मध्य प्रदेश में न्याय की सुस्त रफ्तार, पॉक्सो ट्रायल में लग रहे 380 दिन; 10 हजार से ... MP Police New Rules: मध्य प्रदेश में अब पुलिस नहीं कर पाएगी मनमानी, गिरफ्तारी का लिखित आधार देना अनि... Guna Railway Update: अंडरब्रिज में पानी भरते ही बज उठेगा अलार्म, गुना में रेलवे का हाईटेक प्रयोग; CC... जमानत पर छूटे अपहरण के आरोपी की बेरहमी से हत्या, पीड़िता के परिवार ने फोड़ डाली आंखें; कुएं में फेंक... Ujjain News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम की खुशी में महिलाओं का 'चौका-छक्का', उज्जैन में आयोजित हुई अनोख... MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में 43 डिग्री के साथ नर्मदापुरम सबसे गर्म, भीषण गर्मी के कारण बदला स्क... MP Road Revolution: नर्मदापुरम से खुलेगा दिल्ली-मुंबई का सीधा रास्ता, मध्य प्रदेश में सड़क क्रांति स... MP News: मध्यप्रदेश में अब नहीं जलेगी पराली, मल्चर मशीन से खाद बनेगी फसल के अवशेष; जानें कैसे बढ़ेगी ...

विमान दुर्घटना में 28 लोगों की मौत

रनवे से अचानक उतरकर बाहरी दीवार से टकरा गया

  • सुबह करीब नौ बजे हुआ हादसा

  • पक्षी से टकराने की आशंका जतायी

  • आग बूझाने में  करीब 43 मिनट लगे

सियोलः दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पश्चिम में एक हवाई अड्डे पर रविवार को एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य को बचा लिया गया। कई मीडिया आउटलेट्स ने बताया कि दक्षिण कोरिया के 173 और दो थाई लोगों सहित 175 यात्रियों एवं छह चालक दल सदस्य के साथ यात्री विमान राजधानी सोल से लगभग 290 किमी दक्षिण-पश्चिम में स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 09:07 बजे मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने का प्रयास करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में 28 लोगों की मौत की पुष्टि हुई और तीन लोगों को बचा लिया गया। अतिरिक्त संभावित हताहतों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान जारी है।

बैंकॉक, थाईलैंड से जेजू एयर का विमान 7सी2216 रनवे से उतर गयर और रनवे की बाहरी दीवार से टकरा गया जिससे उसमें आग लग गई। माना जा रहा है कि दुर्घटना पक्षी के टकराने के कारण हुई जिसके कारण लैंडिंग गियर में खराबी आ गई। मीडिया में बताया गया है कि पहली लैंडिंग के प्रयास के बाद लैंडिंग गियर में गड़बड़ी के कारण विमान हवा में घूम गया और दूसरी लैंडिंग के प्रयास में विमान पेट के बल नीचे की ओर गिरा जिसके परिणामस्वरूप विमान दीवार से टकरा गया।

लगभग 43 मिनट बाद आग बुझाई गई जिसके बाद लगभग 80 अग्निशमन दल और हेलीकॉप्टर घटनास्थल पर भेजे गए। कार्यवाहक राष्ट्रपति एवं अर्थव्यवस्था और वित्त मंत्री चोई सांग-मोक ने संबंधित उच्च-श्रेणी के अधिकारियों को सभी उपलब्ध उपकरण और जनशक्ति को जुटाकर जीवन बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आदेश दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि बचाव कार्यों के दौरान बचावकर्मियों को अतिरिक्त दुर्घटनाओं से बचाने के लिए विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। श्री चोई ये आदेश देने के बाद दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हो गए।