Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द Patna News: बालगृह के बच्चों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, 14 ट्रेड में मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और नौ... Mumbai Murder: मुंबई के आरे में सनसनीखेज हत्या, पत्नी के सामने प्रेमी का गला रेता; आरोपी गिरफ्तार Supreme Court News: फ्यूल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम ...

हिमंता बिस्वा सरमा ने लोगों का शुक्रिया अदा किया

असम के पंचायत चुनाव में भाजपा ने एकतरफा जीत दर्ज की

  • तीन दिनों से जारी मतगणना आज समाप्त

  • 2192 में से 1436 सीटों पर भाजपा की जीत

  • निवेश के नाम पर 35 लाख की धोखाघड़ी

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटी: असम के पंचायत चुनाव के मतगणना आज समाप्त हो गयी है। तीन दिन से चल रही यह मतगणना में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और राज्य भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने हाल ही में हुए पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और सहयोगियों को मिले भारी समर्थन के लिए असमिया लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया।

आज गुवाहाटी में अटल बिहारी वाजपेयी भवन में मीडिया से बात करते हुए दोनों नेताओं ने नतीजों का स्वागत करते हुए इसे पार्टी के विकास एजेंडे की मंजूरी की दृढ़ मुहर और पूरे राज्य में पंचायती राज व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता की पुनरावृत्ति बताया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि लोगों के अभूतपूर्व समर्थन के परिणामस्वरूप भाजपा ने अकेले जिला परिषद की 397 सीटों में से 272 सीटें जीतीं। मित्र गठबंधन दलों, असम गण परिषद (एजीपी) और राभा जोथा मंच ने क्रमशः 28 और 4 सीटें हासिल कीं, जिससे भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन का वोट शेयर 76.22 प्रतिशत हो गया।

यह 2019 के चुनावों के दौरान प्राप्त 66 प्रतिशत वोटों से एक महत्वपूर्ण उछाल दर्शाता है। इसके विपरीत, कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन में भारी गिरावट आई, उसे मात्र 72 सीटें मिलीं – कुल सीटों का 18 प्रतिशत – जबकि पहले उसे 35 प्रतिशत सीटें मिली थीं।

मुख्यमंत्री सरमा और सैकिया ने चुनाव अभियान के दौरान अथक परिश्रम करने के लिए राज्य से लेकर बूथ तक सभी स्तरों पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का भी हार्दिक आभार व्यक्त किया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान उनकी ऊर्जावान भागीदारी और प्रेरक नेतृत्व के लिए केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और पाबित्रा मार्गेरिटा और सांसदों, राज्य मंत्रियों और विधायकों को विशेष धन्यवाद दिया गया।

असम के श्रीभूमि जिले के हसनपुर में बिजली गिरने से एक कॉलेज छात्रा की दुखद मौत हो गई। पीड़िता की पहचान जाहिदा बेगम के रूप में हुई है, जो केएनबीडब्ल्यू कॉलेज की छात्रा थी।

उधर,अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले में संग्राम पुलिस ने एक फर्जी निवेश योजना में लोगों से लाखों रुपये ठगने के आरोप में उत्तर लखीमपुर के एक व्यवसायी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रहमान अली संग्राम में करीब नौ साल से कारोबार चला रहा था। उसकी मुसीबतों का सिलसिला तब शुरू हुआ जब उसने 25 जून, 2023 को एक स्थानीय व्यक्ति ताई ताबा से लिखित समझौते के तहत 2.6 लाख रुपये उधार लिए।

बताया जाता है कि अली ने धीरे-धीरे ताबा और कई अन्य लोगों को उच्च रिटर्न का वादा करके आगे की रकम निवेश करने के लिए राजी किया। इसमें शामिल रकम करीब 35 लाख रुपये बताई जाती है। 24 फरवरी, 2025 को इस घटनाक्रम ने एक नाटकीय मोड़ ले लिया, जब अली अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ संग्राम से अचानक भाग गया। महीनों की जांच के बाद, संग्राम पुलिस ने एक समन्वित छापेमारी में, 8 मई, 2025 को असम के मोरीगांव जिले के मायोंग से अली को गिरफ्तार किया।

दूसरी ओर,चिरांग जिले के बिजनी थाना अंतर्गत नंबर 1 मजाराबाड़ी में आज की सुबह एक चौंकाने वाली हत्या हुई।यह अपराध उसी इलाके के निवासी गुलबर हुसैन ने किया। हुसैन ने अपनी तीसरी पत्नी रुमिना खातून के साथ मिलकर अपनी चौथी पत्नी मोरोमी खातून की हत्या कर दी।